jhankar
ब्रेकिंग
श्री अन्न बाजरा को बढ़ावा देने हेतु कुकड़ापानी में कृषक प्रक्षेत्र परीक्षण आयोजित हरदा : न्यायालय परिसर, हरदा में साफ-सफाई कार्यक्रम आयोजित छिंदवाड़ा में बैंक लूट की कोशिश नाकाम, पुलिस ने एक आरोपी दबोचा हंडिया : हीरापुर में स्व. संतोष व्यास की तेरहवीं पर समाजिक एकता का संदेश, लाइन प्रथा समाप्त करने का ... हरदा : पिछले 24 घंटों में जिले में 17.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज सिराली : खेत में मजदूरी कर रहे दंपति की टपरी के बाहर महिला का शव मिला, शरीर पर मिले चोट के निशान हंडिया: 20 वर्षीय युवती ने अज्ञात कारणों से खाया जहरीला पदार्थ, चार दिनों तक जिंदगी मौत के बीच अस्पत... 💰 सोना-चांदी का ताजा भाव - शनिवार, 27 जून 2026 🌧️आज 27 जून शनिवार मध्य प्रदेश का हाल कैसा रहेगा आज मौसम रतलाम हतनारा हादसा: ताजिए पर लोहे की छत बनी काल, ताजिए 11KV लाइन टच होने पर करंट लगने से 3 की मौत, 1...

Harda News: दस्तक अभियान के द्वितीय चरण का हुआ शुभारम्भ

हरदा : जिले में 28 फरवरी तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। मंगलवार को हरदा शहर के वार्ड नम्बर 33 के मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक छोटी हरदा से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच. पी. सिंह ने बच्चों को विटामिन ए की दवा पिलाकर दस्तक अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में बाल मृत्यु प्रकरणों में कमी लाने के उद्देश्य से विभाग द्वारा प्रतिवर्ष दस्तक अभियान संचालित किया जाता है। अभियान के द्वितीय चरण में 5 वर्ष तक के बच्चों की चिकित्सीय जांच कर बीमारियों की पहचान, त्वरित उपचार व प्रबंधन पर बल दिया जाता है। दस्तक अभियान जिले में 30 जनवरी से 28 फरवरी तक जारी रहेगा।
दस्तक अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग के संयुक्त दल एएनएम, ऑगनवाड़ी कार्यकर्ता व आशा कार्यकर्ता घर-घर दस्तक देकर प्रत्येक बच्चे की जाँच करेंगे। इस दौरान निमोनिया ग्रस्त बच्चों की जाँच व इलाज, कुपोषित की जाँच व उसे पोषण पुनर्वास केन्द्र में भर्ती करने तथा दस्त रोग डायरिया से पीड़ित बच्चों के पालको को ओआरएस घोल बनाने की जानकारी दी जावेगी। दस्तक अभियान के दौरान आवश्यकता अनुसार बच्चों को स्वास्थ्य केन्द्र रैफर भी किया जावेगा, जहॉ मेडिकल ऑफिसर बच्चों का उपचार करेंगे। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र परिहार ने बताया कि जिले में दस्तक अभियान के तहत एएनएम, ऑगनवाडी कार्यकर्ता एवं आशा कार्यकर्ता के द्वारा विभिन्न ग्रामों के साथ ही वार्डाे में 5 वर्ष तक की आयु के बच्चों में बाल्य काल में होने वाली बीमारियो की पहचान की जा जावेगी। इस दौरान डिजिटल हिमोग्लोबीन मीटर से बच्चों में एनिमिया की पहचान तथा 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चो को विटामिन ए सीरप की खुराक पिलाई जावेगी।