ब्रेकिंग
Aaj ka rashifal: आज दिनांक 29 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे हंडिया : धार्मिक नगरी में श्री रिद्धनाथ महादेव का नगर भ्रमण उज्जैन : साल में सिर्फ एक बार ही नागपंचमी पर खुलता है नागचंद्रेश्वर मंदिर 10 दिनों से चल रहे आस्था और सेवा के महासंगम: नाग पंचमी पर्व पर शयन आरती के उपरांत नागद्वारी मेले का ... ऑपरेशन सिंदूर' बस रुका है, पाक ने छेड़ा तो फिर होगा: राजनाथ अब कोई भी आतंकी कहीं भी सुरक्षित नहीं: केशव मौर्य थाईलैंड-कंबोडिया जंग पर ब्रेकः मध्यरात्रि से संघर्षविराम भारत-रूस के विस्फोटक सौदे से भड़के अमेरिका व नाटो इजरायल ने फिर दी खामेनेई को हत्या की धमकी विमान हादसे में भारत बना संकटमोचक, शुक्रिया: यूनुस

HARDA NEWS: दो अलग अलग वाहन दुघर्टनाओं में दो की दर्दनाक मौत, परिवार पर टूटा दुख का पहाड़

मकड़ाई समाचार हरदा।
जिले के ग्राम पान तलाई मे स्कूल से घर लौट रहे एक बालक को कार ने टक्कर मार दी। जिससे कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। बालक को टक्कर मारने के बाद कुछ दूरी पर जाकर कार पलट गई। जानकारी के अनुसार अंश पिता धीरज (10) जो कि अपने नाना के घर अपनी विकलांग मां के साथ रहता था।

वह स्कूल से घर लौट रहा था। इस दौरान गांव के दुर्गा मंदिर रास्ते में हैंडपंप से पानी पीकर घर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज गति कार ने उसे टक्कर मार दी। जिससे की बालक अंश की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

मृतक अंश के नाना चंपालाल नहाल ने बताया कि अंश के पिता कही चले गए है। जिससे वह ओर उसकी मां शुरू से ही उनके साथ रहते है। बालक को टक्कर मारने के बाद कार आगे जाकर एक खेत में पलट गई है। टक्कर मारने वाली कार (एमपी 47 सीए 4061) टिमरनी तहसील के ग्राम पोखरनी निवासी नागेश पिता कांता प्रसाद के नाम से आरटीओ में रजिस्टर्ड है।

- Install Android App -

सड़क हादसे में 48 साल के बुजुर्ग की मौत

इधर, ग्राम सोहागपुर मन्याखेड़ी में दोपहर करीब एक बजे के आसपास एक अज्ञात वाहन ने एक साइकिल सवार व्यक्ति को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों और परिजनों ने उसे जिला अस्पताल लेकर आएं। जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, ग्राम सोहागपुर में रहने वाले गजराज पिता रामभाऊ ओसले (48) जिसने की एक किसान के खेत पर गेहूं में पानी देने का ठेका लिया था। वह पड़ोस में हो रही एक शादी में भोजन करने के बाद साइकिल पर सवार होकर खेत पर पानी देने जा रहे थे। इस दौरान उन्हें किसी अज्ञात चौपहिया वाहन ने पीछे से टक्कर मार कर घटना स्थल से फरार हो गया।

परिजनों और ग्रामीणों ने उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाएं। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक गजराज अपने दो बेटों बलराम ओर श्रीराम के साथ गांव में ही रहकर मजदूरी करता था।