ब्रेकिंग
देरी से पहुचने वाले 42 कर्मचारियो से कलेक्टर ने कान पकड़कर माफी मंगवाई! समय की लापरवाही बर्दाश्त नहीं... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 4 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे Today news mp: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका के पद हेतु आज 4 जुलाई अंतिम तारीख मूंग खरीदी की मांग सहित अन्य मांगों को लेकर एक माह से चल रहा धरना आज स्थगित हुआ, किसान आक्रोश मोर्चा... सिवनी मालवा: समय से स्कूल नहीं पहुँच रहे शिक्षक, प्रवेश उत्सव के बाद से ही शासकीय प्राथमिक शाला चांग... तलाकशुदा पति ने किया पत्नि से दुष्कर्म: पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने किया दुष्कर्म का मामला दर्ज  प्रभारी मंत्री श्री सारंग 4 जुलाई को हरदा जिले में एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे कलेक्टर श्री जैन ने लेपटॉप वितरण कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया पुलिस, राजस्व व खनिज विभाग का दल अवैध उत्खनन रोकने की कार्यवाही करें: कलेक्टर श्री जैन ने बैठक में द... सिराली: बहनोई और उसके दोनों बेटों ने महिला के साथ खेत में की मारपीट महिला का सिर फूटा।

Harda news : नव विवाहिता की मौत मामले में मृतिका के भाई का आरोप, ससुराल वाले दहेज में मांग रहे थे फोर व्हीलर वाहन, नही देने पर गला घोटकर मार डाला

 

हरदा। रहटगांव थाना अंतर्गत ग्राम फुलडी में बीती रात नव विवाहिता ने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी थी। मृतिका का नाम श्रीमती नेहा गौर उम्र 21 वर्ष पति मुरारी गौर है। ने अज्ञात कारणों के चलते घर में ही फांसी लगा ली। रहटगांव पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में जुटी हुई है। इस मामले में मृतिका युवती के भाई ने ससुराल वालो के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा की। तीन चार महीने पहले ही शादी हुई थी। तभी से ससुराल के लोग फोर व्हीलर वाहन की मांग कर रहे थे। जिसके कारण मेरी बहन परेशान थी। सोमवार शाम को भी माता पिता फुलडी गए थे। बहन के ससुराल वालो को समझाया था। उनके वापस आते ही। कुछ देर बाद मेरी बहन की मौत हो गई।

 

- Install Android App -

मृतिका के भाई ने आरोप लगाते हुए कहा की मेरी बहन नेहा को दहेज के लिए काफी समय से प्रताड़ित कर रहे थे। कार की डिमांड पूरी नही करने पर उसका गला घोटकर मार डाला गया। वही पूरी रात टिमरनी अस्पताल में मर्चयुरी कक्ष के बाहर हम लोग रहे ससुराल का कोई भी सदस्य वहा नही आया। मृतिका के भाई ने कार्यवाही की मांग की है।

इनका कहना है।
नवविवाहिता की मौत मामले में हम तस्दीक कर रहे है। वही मोबाइल कॉल डिडेल्स पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्यवाही की जायेगी।
मनोज कुमार उईके थाना प्रभारी रहटगांव थाना हरदा।