jhankar
ब्रेकिंग
न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा

Harda News : नशा संबंधी मानसिक समस्या विषय पर सेमिनार सम्पन्न

हरदा : भारत सरकार के ’’स्वस्थ मन स्वस्थ तन अभियान’’ के तहत गुरूवार को शासकीय महात्मा गांधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय एवं शासकीय डॉ. भीमराव अम्बेडकर उत्कृष्ट विद्यालय हरदा में ‘‘नशा संबंधी मानसिक समस्याओं और आत्महत्या की रोकथाम’’ विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. मनीष शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में सभी को बेहतर मानसिक स्वास्थ्य बनाये रखने और आत्महत्या की सोच से बचाव की रणनीतियां बताई गईं। इस अवसर पर नशामुक्ति केंद्र के स्टाफ को नशे से संबंधित मानसिक समस्याओं और उनके बुरे परिणामों को बताते हुए उनकी पहचान और उपचार की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर टेलीमानस कार्यक्रम के अंतर्गत जारी मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन नम्बरों 14416 और 18008914416 के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी गई। कार्यक्रम में डॉ. शैलेन्द्रसिंह ठाकुर; मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. कृष्णकांत व डॉ. विजेन्द्र धनवारे ने विद्यार्थियों से संवाद किया। कार्यक्रम के अंत मे प्रतिभागियों के सवालों पर विशेषज्ञों द्वारा उत्तर दिए गए।