ब्रेकिंग
शहर में बढ़ रही मच्छरों की फौज, लाचार नगर पालिका प्रशासन मौसम का मिजाज बदलते ही मच्छरों का प्रकोप भ... हरदा: कमल कुंज भाजपा कार्यालय में धूम धाम से मनाया भाजपा का 46 वॉ स्थापना दिवस* बिन माँ बाप की लड़की को सोहेल खान ने बनाया लव जिहाद का शिकार:  सोहेल खान ने राहुल शर्मा नाम से सोशल म... अयोध्या नगरी: भये प्रगट कृपाला दीन दयाला, रामनवमी पर रामलला का हुआ सूर्यतिलक, दर्शन करने उमड़ा भक्तो... पति ने पत्नि से झगड़े के बाद उसे ससुराल छोड़ा और घर आकर लगाई फांसी Aaj ka rashifal: आज दिनांक 6 अप्रैल 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे नर्मदापुरम मे बड़ी कार्रवाई तो सीहोर जिले में सागोंन माफिया ने कीमती सागौन में लगाई आग, भेरूंदा का ... केंद्रीय कृषि मंत्री व पूर्व सीएम चौहान के काफिले का पुलिस वाहन पलटा! 3 जवान घायल बनासकांठा: हंडिया: फटाखा ब्लास्ट में हंडिया के 11 वे मजदूर की इलाज के दौरान हुई मौत सिवनी मालवा: टीकाकरण कार्यक्रम में ग्रामीण ने कुल्हाड़ी दिखाते हुए डॉक्टर और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को...

Harda news : पूर्व प्रधानमंत्री और भारतरत्न अटल के जन्मदिन 25 दिसंबर से हरदा में शुरू होगा खेलों का मिनी महाकुंभ – संदीप पटेल

मकड़ाई समाचार हरदा/भोपाल। हरदा में भव्य आगाज के साथ इस बार भी भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन 25 दिसंबर से शुरू होगा कमल युवा खेल महोत्सव 2022- 23 और इसका समापन 12 जनवरी 2023 को स्वामी विवेकानंद की जयंती के दिन होगा।

खेलो का मिनी महाकुंभ प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी आयोजित किया जा रहा है।इस बार भी संकुल, ब्लॉक और जिला स्तर पर 29 प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं को शामिल किया गया है। कमल स्पोर्ट्स क्लब व जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष संदीप पटेल ने मीडिया से चर्चा करते हुए उपरोक्त जानकारी दी।

- Install Android App -

उन्होंने बताया कि संकुल स्तर पर 14 से 17 के बालक और बालिकाओं के लिए विद्यालय स्तर पर और 19 से 23 वर्ष के बालक बालिकाओं के लिए महाविद्यालय से सीधे जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं होंगी। जिसमें कबड्डी ,खो- खो, शतरंज ,बैडमिंटन, एथलेटिक्स के खेल शामिल है।

उन्होंने बताया कि ब्लॉक स्तर पर सात प्रकार के खेलों को शामिल किया गया है। जिसमें कबड्डी ,खो खो,फुटबॉल ( केवल 14 से 19 वर्ष के लिए) एथलेटिक्स, बैडमिंटन, शतरंज और योगा शामिल है।

संदीप पटेल ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में 10 प्रकार के खेलों को शामिल किया गया है। जिसमें वॉलीबॉल, तैराकी, स्केटिंग, शूटिंग बॉल, हैंडबॉल, कुश्ती, बास्केटबॉल, हॉकी, रस्साकशी ,रोपस्किपिंग (जो सिर्फ प्रदर्शन मैच रहेगा)। उन्होंने बताया कि उन्होंने बताया कि एथिक्स में एथलेटिक्स में दौड़ 60, 100 ,200,, 400 ,800, 1500, रिले (100 x 4 )शामिल है। साथ ही लंबीकूद, ऊंची कूद , गोला, चकती भी एथलेटिक्स के खेल में शामिल किए गए हैं।