jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

Harda News: प्रतिष्ठान और घरों के मालिक अपना अपना अतिक्रमण हटाए अन्यथा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जायेगी

हरदा : हरदा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेडिया द्वारा शहर को स्वच्छ बनाने एवं शहर के सौंदर्यकरण व विकास के लिए निर्देश दिये,सांसद प्रतिनिधि एवं मुख्यनगर पालिका आधिकारी ने बाजार क्षेत्र में नागरिकों से विनम्र आग्रह करते हुए अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को हटाने की अपील की।
नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया की शहर में किए गए अवैध अतिक्रमण के कारण आवागमन नगर के विकास एवं सड़कों के चौड़ीकरण में अनेकों कठिनाई आती है जिससे नगर का विकास एवं स्वच्छता का वातावरण भी प्रभावित होता है इसी के चलते हरदा शहर में स्थित बाजार क्षेत्र एवं प्रतिष्ठानों के बाहर अवैध अतिक्रमण को लेकर एक मुहिम चलाई गई। और प्रतिष्ठान और घरों के मालिकों से विनम्र आग्रह किया गया है कि वह अपना अतिक्रमण हटाए अन्यथा प्रशासन के द्वारा अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रशासनिक कार्रवाई पूर्ण की जाएगी।
प्रशासन की इस मुहिम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेडिया , सांसद प्रतिनिधि राजू कमेडिया, नगर पालिका सीएमओ कमलेश पाटीदार ,पार्षद लोकेशराव मराठा , उमेश चोलकर , एवं राजस्व निरीक्षक श्रीकांत अग्रवाल जी,सफाई दरोंगा संदीप कालोसिया, उपेन्द्र कालोसिया सहित हृदय नगरपालिका राजस्व की टीम उपस्थित थी।