jhankar
ब्रेकिंग
न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा

Harda News: बैतूल लोकसभा क्षेत्र के लिए आज अधिसूचना जारी होगी

हरदा : बैतूल लोकसभा क्षेत्र में बहुजन समाज पार्टी के अभ्यर्थी श्री अशोक भलावी के निधन के बाद भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा निर्वाचन के लिए नया कार्यक्रम जारी कर दिया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आदित्य सिंह ने बताया कि आयोग द्वारा बुधवार को जारी कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचन के लिए अधिसूचना 12 अप्रैल शुक्रवार को जारी होगी। केवल बहुजन समाज पार्टी के अभ्यर्थी 12 से 19 अप्रैल तक नाम निर्देशन पत्र जमा कर सकेंगे तथा 20 अप्रैल को इन नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। बहुजन समाज पार्टी का अभ्यर्थी 22 अप्रैल तक अपनी अभ्यार्थिता वापस ले सकेंगे। कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन के लिए अब हरदा जिले में मतदान 7 मई को होगा व मतगणना 4 जून को होगी।