jhankar
ब्रेकिंग
प्रदेश में आज होली का रंगीन उत्सव, भोपाल में निकलेगा ऐतिहासिक चल समारोह इंदौर बायपास का होगा हाईटेक नवीनीकरण, 100 करोड़ से सुधरेगी सड़क और बढ़ेगी सुरक्षा उज्जैन में शुद्ध शाकाहारी रेस्टोरेंट में ही नॉनवेज बनाकर खा रहे थे कर्मचारी सड़क दुर्घटनाओं में पीएम राहत योजना से मिलेगी डेढ़ लाख तक की मुफ्त चिकित्सा सुविधा Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ...

Harda News: मतगणना के दिन मदिरा की सभी दुकानें बंद रहेंगी |

कलेक्टर श्री गर्ग ने 3 दिसम्बर को शुष्क दिवस घोषित किया –

- Install Android App -

हरदा : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी हरदा श्री ऋषि गर्ग ने विधानसभा निर्वाचन के दौरान जिले में मतगणना दिवस के दिन शुष्क दिवस घोषित किया है। जारी आदेश अनुसार जिले में संचालित सभी कम्पोजिट मदिरा दुकानें व एम्बी वाईन शॉप की दुकानों से 3 दिसम्बर को सम्पूर्ण दिवस मदिरा का विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही होटल, आहरगृह, मधुशाला अथवा किसी अन्य सार्वजनिक तथा निजी स्थान में कोई भी स्पिरिट युक्त, किण्वित या मादक लिकर या वैसी प्रकृति का अन्य पदार्थ न विक्रय किया जायेगा, न दिया जायेगा, न ही वितरित किया जायेगा। जारी आदेश अनुसार गैर मालिकाना क्लब, होटल, रेस्टोरेंट आदि तथा ऐसे होटल, जिनके पास विभिन्न श्रेणी के मदिरा प्राप्त करने तथा प्रदाय करने के लायसेंस उपलब्ध है, उन्हें भी शुष्क दिवस के आदेश अनुसार शराब बिक्री या सेवा की अनुमति नहीं होगी।