jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

Harda News: मतदाता जागरूकता फोरम हर कार्यालय में गठित करें |

हरदा : आगामी विधानसभा निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए इन दिनों जिले में मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित कर मतदाताओं को मतदान के लिये प्रेरित किया जा रहा है। इसी क्रम में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार सभी शासकीय व अशासकीय संस्थाओं में मतदाता जागरूकता फोरम गठित किये जाना है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा स्वीप के जिला स्तरीय नोडल अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया ने सोमवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन कार्यालयों में अभी तक फोरम का गठन नहीं किया गया है, आगामी 2 दिवस में फोरम का गठन कर जिला निर्वाचन कार्यालय को सूचित करें। उन्होने कहा कि सभी कार्यालय प्रमुख सुनिश्चित करें कि उनके अधिनस्थ अधिकारी कर्मचारी आगामी निर्वाचन में मतदान करें। श्री सिसोनिया ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि कार्यालय से जारी पत्रों में मतदाता जागरूकता संबंधी नारे आवश्यक रूप से अंकित करें। बैठक में अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।