हरदा : आगामी 3 मार्च को ‘‘बदलती मानसिकता : आईये कान और श्रवण संबंधी देखभाल को सभी के लिये वास्तविकता बनायें’’ थीम पर विश्व श्रवण दिवस का आयोजन किया जावेगा। इस अवसर पर श्रवण संबंधी जागरूकता के लिये पूरे सप्ताह जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरूवार को विश्व श्रवण दिवस सप्ताह तहत जिला चिकित्सालय परिसर में मानव श्रृंखला बनाकर श्रवण जागरूकता का संदेश दिया गया। इस दौरान आशा कार्यकर्ता, स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने मानव श्रृंखला बनाई।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह ने श्रवण दिवस के महत्व एवं शासन की महत्वपूर्ण योजना मुख्यमंत्री बाल श्रवण योजना के बारे में बताया। उन्होने बताया कि इस योजना के तहत 6 लाख 50 हजार रूपये तक की सर्जरी निःशुल्क की जाती है। इस योजना का लाभ 4 वर्ष तक के बच्चों को प्रदान किया जाता है। डॉ. सिंह ने कहा कि बच्चा यदि सुनने में असमर्थ है तो उसकी जाँच तत्काल जिला चिकित्सालय में पदस्थ नाक, कान, गला विशेषज्ञ डॉ राजेश सतीजा से करवाएं । कार्यक्रम में सीएमएचओ डॉ. सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा पर्यवेक्षक एवं आशा कार्यकर्ताओं को श्रवण संबंधी जागरूकता के लिए संकल्प भी दिलाया ।
इस दौरान डी.ई.आई.एम. आशीष साकल्ले ने श्रवण सप्ताह के अंतर्गत होने वाली गतिविधियों के बारे में बताया। वहीं हॉस्पिटल प्रबन्धक जितेंद्र वर्मा ने आशा कार्यकर्ताओं से 3 मार्च को जिला चिकित्सालय में आयोजित होने जा रहे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ जिले के अधिक से अधिक लोगों तक पहॅुचाने की अपील की। बीसीएम अजय हरणे एवं ऑडियोलॉजिस्ट नीरज मालवीय ने श्रवण संबंधी सावधानियों के बारे में बताया।
ब्रेकिंग
हरदा : बदलते मौसम में खान-पान का रखें विशेष ध्यान, लू से बचें
हरदा : स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए चेक मीटर हेतु ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध
हरदा : दिव्यांगजन चिन्हांकन हेतु आयोजित विशेष स्क्रीनिंग शिविरों का हुआ समापन
हरदा : नेशनल लोक अदालत में कुल 462 लंबित प्रकरणों का हुआ निराकरण
Narmdapuram : NFSA के तहत पात्र परिवारों को दो माह का अग्रिम राशन
लोक अदालत का उद्देश्य समाज मे आपसी भाईचारे की स्थापना करना है___जिला न्यायाधीश तबस्सुम खान
बिग न्यूज : थाना रहटगाँव तीन नाबालिग बालिकाओ को किया बरामद , आरोपी गिरफ्तार !
हंडिया : हंडिया में स्वच्छता के नाम पर कार्रवाई, 50 से 250 रुपये जुर्माने से दुकानदारों में नाराजगी;...
गणगौर लोक उत्सव में सामूहिक झालरिया देना लोक परंपरा, भक्ति और समरसता का अद्भुत संगम होता है – अशोक ग...
हरदा : कलेक्टर ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 15 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
