jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

Harda News: म.प्र. शासकीय शिक्षक संगठन का प्रतिनिधि मंडल जिला शिक्षा अधिकारी से मिला।

हरदा : म. प्र.शासकीय शिक्षक संगठन का प्रतिनिधि मंडल आज दिनांक 11/01/2024 को जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती पी. एम.सिंह से सौजन्य भेट कर उनका स्वागत किया ।
प्रतिनिधि मंडल ने जिले की समस्याओं से सबंधित ज्ञापन भी जिला शिक्षा अधिकारी पी . एम.सिंह, मैडम को सौंपा जिसमे मुख्य रूप से क्रमन्नोति आदेश शीघ्र जारी करना, वर्ष 2022-23 5 वीं/8वीं बोर्ड परीक्षा की कापी चेक का मानदेय आज दिनांक तक नहीं मिला है उसे जारी किया जाय। जिले के बालागांव संकुल में कुछ शिक्षकों को डी ए के एरियर्स राशि का भुगतान नहीं हुआ है कृपया भुगतान कराने की कृपा करें।
जिला शिक्षा अधिकारी मैडम द्वारा सभी समस्याओं के समाधान का आश्वाशन दिया गया।

- Install Android App -

प्रतिनिधि मंडल में प्रांतीय महामंत्री अशोक कुमार देवराले,जिलाध्यक्ष मजीद खान, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती वंदना मिश्रा,संभागीय कार्यकारी संयोजक गोरेलाल पीपारडे,संभागीय कार्यकारीअध्यक्ष महेश चौरे,संभागीय उपाध्यक्ष दिनेश सराठे,जिला संयोजक मनोज उपाध्याय,संभागीय महामंत्री संतोष मालवीय,हरदा ब्लाक अध्यक्ष शमीम मोहम्मद कुरैशी, कार्यकारी तहसील अध्यक्ष निर्भ्यदास दूधे,खिरकिया ब्लाक अध्यक्ष सखाराम मोहे,आदि उपस्थित थे।l