jhankar
ब्रेकिंग
सिवनी मालवा: शासन के आदेश बेअसर सुबह 6 बजे ही खुल जाती है कंपोजिट शराब दुकान, बोलेरो से गांव-गांव हो... मध्यप्रदेश में बारिश का दौर जारी, 1 सितंबर को कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट हंडिया/खेड़ीनीमा : शिक्षा की लंबी पारी के बाद सेवानिवृत्ति, सहायक शिक्षक दरियाव सिंह चौहान का हुआ सम... पेंशन फाइल रोकना पड़ेगा भारी, हर स्तर पर तय हुई डेडलाइन प्रदेश के लगभग 1 लाख 22 हजार विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए मिलेंगे 25-25 हजार रुपये जिला मुख्यालय पर बुधवार को लगेगा जैविक बाजार दुकानों के आगे सामान रख अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई पीएम स्वनिधि योजना के तहत व्यवसाय बढ़ाने को मिल रहा 50 हजार तक का ऋण 8 हजार से अधिक हितग्राही उठा चु... हरदा में ग्रामीण विकास और सरकारी योजनाओं की पड़ताल करेगा भोपाल मेनिट का अध्ययन दल बारिश के दौरान गर्भवती महिलाओं और बीमार नवजातों के लिए वैकल्पिक परिवहन की होगी व्यवस्था

Harda News: ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ में ग्रामीणों को दे रहे हैं योजनाओं की जानकारी

हरदा : “विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ मंगलवार को जिले के ग्राम छीरपुरा, बोथी, कायरी, सारंगपुर, कुड़ावा व नीमसराय पहुँची। ग्राम छीरपुरा में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गजेन्द्र शाह व उपाध्यक्ष श्री दर्शन सिंह गेहलोत भी यात्रा में शामिल हुए। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री शाह ने इस दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि गत 10 वर्षों में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में नित नये विकास कार्य हो रहे है। सरकार की योजनाओं से नागरिकों को राहत मिल रही है।

- Install Android App -

उल्लेखनीय है कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र व्यक्तियों तक पहुँचाने के उद्देश्य से यह यात्रा आयोजित की जा रही है। संकल्प यात्रा के साथ चल रहे प्रचार वाहन के ग्रामों में पहुँचने पर स्कूली छात्राओं व महिलाएं सिर पर कलश रखकर यात्रा का स्वागत करते है। यात्रा के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में स्वस्थ बालक प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। यात्रा के दौरान कार्यक्रम में ग्रामीणों को भारत सरकार की ओर से प्राप्त केलेण्डर वितरित किये जा रहे है। यात्रा के साथ चल रहे प्रचार वाहन का स्थानीय ग्रामीणों ने स्वागत कर रहे हैं। यात्रा के दौरान ग्रामीणों को विकसित भारत बनाने का संकल्प दिलाया जा रहा है। शिविर में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित कर गांव के मरीजों को दवाईयां दी जा रही हैं।