jhankar
ब्रेकिंग
न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा

Harda News: विधानसभा क्षेत्र हरदा व टिमरनी के अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह आवंटित हुए


हरदा :
विधानसभा निर्वाचन के लिये भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम अनुसार अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह आवंटन की कार्यवाही गुरूवार को रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय हरदा व टिमरनी में की गई।
रिटर्निंग अधिकारी हरदा श्री आशीष खरे ने बताया कि नाम वापसी के बाद हरदा विधानसभा क्षेत्र से कुल 11 अभ्यर्थी शेष रह गये है, जिन्हें चुनाव चिन्ह आवंटित किये गये। इनमें भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी श्री कमल पटेल को चुनाव चिन्ह कमल, बहुजन समाज पार्टी के अभ्यर्थी श्री प्रहलाद पेंटर को चुनाव चिन्ह हाथी, इंडियन नेशनल कांग्रेस के अभ्यर्थी डॉ. रामकिशोर दोगने को चुनाव चिन्ह हाथ, जनता कांग्रेस के अभ्यर्थी श्री परसराम हीरे को चुनाव चिन्ह बल्लेबाज, आम भारतीय पार्टी के अभ्यर्थी श्री सुनिल कुमार को चुनाव चिन्ह पानी का जहाज, आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) के अभ्यर्थी श्री सोहन उमरिया को चुनाव चिन्ह केतली, निर्दलीय अभ्यर्थी गीता कमल पाण्डे को चुनाव चिन्ह फुटबॉल, निर्दलीय अभ्यर्थी योगिता कांताराम दूधवाल को चुनाव चिन्ह बेबी वॉकर, निर्दलीय अभ्यर्थी श्री राजेश कर्मा को चुनाव चिन्ह ऑटो रिक्शा, निर्दलीय अभ्यर्थी रोहित सोदे (पम्मी) को चुनाव चिन्ह भाला फेंक तथा निर्दलीय अभ्यर्थी एड. लोकेश कुमार तिवारी (लकी) को चुनाव चिन्ह डम्बल्स आवंटित किया गया है।
रिटर्निंग अधिकारी टिमरनी श्री महेश बड़ोले ने बताया कि नाम वापसी के बाद टिमरनी विधानसभा क्षेत्र से कुल 7 अभ्यर्थी शेष रह गये है, जिन्हें चुनाव चिन्ह आवंटित किये गये। इनमें इंडियन नेशनल कांग्रेस के अभ्यर्थी श्री अभिजीत शाह (अंकित बाबा) को चुनाव चिन्ह हाथ, भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी श्री संजय शाह ‘‘मकड़ाई’’ को चुनाव चिन्ह कमल, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के अभ्यर्थी श्री नंदकिशोर बेठे को चुनाव चिन्ह आरी, गणा सुरक्षा पार्टी के अभ्यर्थी श्री भाउलाल उइके को चुनाव चिन्ह बेटरी टॉर्च, निर्दलीय अभ्यर्थी श्री जयकुमार उइके को चुनाव चिन्ह ऑटो रिक्शा, निर्दलीय अभ्यर्थी श्री रमेश मर्सकोले को चुनाव चिन्ह बाल्टी, निर्दलीय अभ्यर्थी श्री लक्ष्मण धुर्वे को चुनाव चिन्ह केक आवंटित किया गया है।