jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

Harda News : संकट में अन्नदाता किसान, CM शिवराज को किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहन विश्नोई ने लिखा पत्र

हरदा : हरदा जिले के अन्नदाता किसान  चिंतित परेशान है। उसकी परेशानी का कारण उसकी आंखो के सामने दम तोड़ती  खेतो में खड़ी फसल है। जिले सहित आसपास कई जिलों में
खेतो में खड़ी सोयाबीन की फसल खराब हो गई। जिससे किसान की मेहनत पर पानी फिर गया। लेकिन हरदा जिले में खेतो में दम तोड़ती फसल और किसान के हाल जानने  न तो कृषि अधिकारियों ने कोई सुध ली और नही सत्ता पक्ष के विधायक मंत्री ने शुक्रवार को किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहन विश्नोई ने सीएम शिवराज को पत्र लिखकर शीघ्र ही सर्वे   करवाकर हरदा जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की है।

- Install Android App -

क्या लिखा है पत्र में।

प्रति,
श्रीमान शिवराज सिंह चैहान,
मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश शासन भोपाल
द्वारा:- श्रीमान कलेक्टर महोदय, हरदा (म.प्र.)।
विषय:- हरदा जिले को सूखा ग्रस्त घोषित कर किसानों को राहत दिए जाने बाबत।
महोदय जी,
उपरोक्त विषयान्तर्गत लेख है, कि इस वर्ष बहुत ही कम बारिश हुई है, इस वजह से किसानों की सोयाबीन, मक्का, धान सहित अन्य सभी फसलें सूखने की कगार पर है, किसानों को भारी नुकसान हुआ है, इसकी भरपाई सरकार को तत्काल करना चाहिए। किसान कांग्रेस ने पहले भी सरकार से किसानों को नहरों द्वारा पानी एवं 24 घण्टे बिजली देने की मांग की थी अगर किसानों को आठ दिन पहले नहरों द्वारा पानी और पर्याप्त बिजली दे दी जाती, तो किसानों को इतना नुकसान नहीं होता। विगत चार वर्षांे से किसानों की फसल कभी कम बारिश, तो कभी अधिक बारिश के कारण खराब हुई थी, उसकी भी भरपाई सरकार द्वारा नहीं की गई। वर्ष 2021 खरीफ की सोयाबीन की फसल नष्ट हुई थी उसकी भी 33% राहत राशि की किस्त आज तक किसानों को नहीं दी गई। फसल बीमा 2021 खरीफ का भी अनावरी के हिसाब से आधे से भी कम मिला है। वर्ष 2022 खरीफ का फसल बीमा अभी तक नहीं मिला है। किसानों की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है, इसलिए हरदा जिले को सूखा ग्रस्त घोषित कर किसानों को तत्काल राहत राशि दी जाए, बीमा राशि दी जाए एवं वर्ष 2021 खरीफ की 33% राहत राशि और वर्ष 2021 की शेष बीमा राशि और वर्ष 2022 खरीफ की बीमा राशि तत्काल दी जाए।

   भवदीय
मोहन बिश्नोई
अध्यक्ष, जिला किसान कांग्रेस, हरदा