jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

Harda news: सेन समाज ने संत सेन जी महाराज मंदिर में तोड़फोड़ करने वालो पर कड़ी कार्यवाही की मांग को लेकर सोपा ज्ञापन

हरदा : शुक्रवार शनि जयंती के दिन इंदौर गांधीनगर सुपरकोरिडोर स्तिथ जो संत सेन जी महाराज मंदिर में संत सेन जी महाराज एवं अन्य हिंदू देवी देवताओं की प्रतिमा को असमाजिक तत्व द्वारा खंडित किया गया एवं मंदिर परिसर में तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया गया।इसके विरोध में आज सेन समाज द्वारा हरदा जिला कलेक्टर को सीएम के नाम ज्ञापन सोपा गया।
ज्ञापन में कहा गया की गांधीनगर सुपरकोरिडोर स्तिथ जो संत सेन जी महाराज मंदिर में संत सेन जी महाराज एवं अन्य हिंदू देवी देवताओं की प्रतिमा को असमाजिक तत्व द्वारा खंडित किया गया एवं मंदिर परिसर में तोड़फोड़ की घटना से समाज में आक्रोश है। उन्होंने कहा की

- Install Android App -

पूर्व में भी अन्य अलग अलग जगह पर इस प्रकार की घटना घटित हुई हैं जिससे सम्पूर्ण म प्र में सेन समाज के हज़ारों लोगों की भावना को ठेस पहुँची हैं इस प्रकार की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए व इनकी पहचान कर सार्वजनिक की जाए इसी कड़ी में आज दिनांक 20/05/2023 दिन शनिवार इंदौर की घटना के विरोध में आज सर्व सेन समाज हरदा ने मुख्यमंत्री जी के नाम आज कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सोपा बड़ी संख्या में समाज के युवा उपस्तिथ थे।