jhankar
ब्रेकिंग
प्रदेश में आज होली का रंगीन उत्सव, भोपाल में निकलेगा ऐतिहासिक चल समारोह इंदौर बायपास का होगा हाईटेक नवीनीकरण, 100 करोड़ से सुधरेगी सड़क और बढ़ेगी सुरक्षा उज्जैन में शुद्ध शाकाहारी रेस्टोरेंट में ही नॉनवेज बनाकर खा रहे थे कर्मचारी सड़क दुर्घटनाओं में पीएम राहत योजना से मिलेगी डेढ़ लाख तक की मुफ्त चिकित्सा सुविधा Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ...

Harda News : हरदा में दिन में छाए रहेगें बादल चलेगी सर्द हवाएं

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 हरदा मप्र में लगातार हो रहे मौसम परिवर्तन का खासा असर शहर जिले में भी देखा जा रहा है। हमारे पड़ोसी जिलों में शुक्रवार और शनिवार को हलकी बारिश और दिन भर बादल छाए रहें है। विगत माह के अंत में भी जिले में बारिश ने लोगो को परेशान किया था। कुछ स्थानों पर तेज बारिश और औलावृष्टि ने फसलों को नुकसान भी पहुंचाया। रविवार की सुबह से दतिया में बारिश आंधी और औलावृष्टि हुई है।

न्यूनतम तापमान 11 डिग्री बारिश भी हो सकती

हम बात करे हरदा की तो यहां पर रविवार का मौसम सर्द हवा वाला हैं | जहां मौसम में नमी बरकरार है। इसी के चलते ठंडी हवा का असर बना हुआ हैं दूसरे आसमान में भी बादल छाए है। तापमान भी कम हो गया हैं करीब सुबह से 30 सेल्सियस पर चल रहा है। यह धीरे धीरे दोपहर 2 बजे के बाद 30 डिग्री और शाम के 6 बजे 29डिग्री रात करीब 8 बजे यह 25 डिग्री मतलब धीरे कम हो रहा है, न्यूनतम तापमान 11 डिग्री पर पहुंचेगा। तापमान में गिरावट से  सर्द बढ़ हो जायेगा। आसमान में काले काले बादल छाए हुए है और हलकी फुलकी बारिश भी हो सकती है।

- Install Android App -

किसान के माथे पर चिंता की लकीर

मौसम के बदलाव के साथ किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें स्पष्ट देखी जा सकती है।अभी किसानों के खेतों गेंहू चने की फसल पक कर खड़ी है तो कुछ स्थानों पर फसलों की कटाई प्रारंभ हो गई मगर खेतों में अनाज अभी निकल रहा है। मौसम के कारण किसानों की चिंता बढ़ना लाजिमी है। किसी भी तरह से अपनी फसलों को सहेजना चाहते हैं। विगत सप्ताह की बारिश ने किसानों का काफी नुकसान किया है।

मौसम का असर बच्चों और बुजुर्गो पर

इस तरह के गिरते तापमान के चलते मौसम में सर्द हवा चलने से छोटे छोटे बच्चों और बुजुर्गो की सेहत पर प्रभाव पड़ सकता हैं। इसके लिए उन्हे सर्द हवाओं से बचाना चाहिए। जिन लोगो को हार्ट की प्राब्लम,  गठिया घुटनों में दर्द आदि की शिकायत है उन्हे इस मौसम में घर मे रहना ही चाहिए। सर्द हवाओं के थपेड़ों से खून जमने वाली शिकायतें भी होती है।इसलिए सावधानी रखते हुए घर से बाहर निकलने में परहेज करना चाहिए।