jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 25 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म,वीडियो वायरल करने की धमकी ! छात्र संगठन से जुड़े फरार आरोपी आशुतोष प... Harda से बड़ी खबर: हरदा के आरटीआई कार्यकर्ता आनंद जाट पर प्राणघातक हमला। निजी हॉस्पिटल में भर्ती। दे... इंदौर के खजराना मंदिर के पुजारी परिवार पर दहेज प्रताड़ना का आरोप कलेक्टर से मिलने के लिए पूरे दिन बैठी रही जिला पंचायत अध्यक्ष उज्जैन में अवैध निर्माणों पर UDA की बड़ी कार्रवाई, 16 इमारतें बुलडोज़र से ध्वस्त ग्वालियर नगर निगम ने संपत्ति कर पर 50% छूट की घोषणा की नई गाइडलाइन के तहत प्रदेश में LPG गैस सिलेंडर वितरण, कोटा निर्धारित पेट्रोल और डीजल संकट की अफवाह से हड़कंप: रतलाम में भारी भीड़ और विवाद मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सोना-चांदी के भाव में गिरावट

Harda Big News: 04 आरोपियों को जिला बदर करने के आदेश जारी

हरदा : कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य सिंह ने पुलिस अधीक्षक से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर कुल 4 आरोपियों को 6 – 6 माह के लिए जिला बदर करने के आदेश जारी किए हैं। इन आरोपियों पर जिले के पुलिस थानों में विभिन्न अपराधों में प्रकरण दर्ज हैं। जिन 4 आरोपियों को जिला बदर किया गया है, उनमें कृष्णा पिता दारासिंह कुचबंदिया निवासी वार्ड क्रमांक 5 खिरकिया थाना छीपाबड़, आशीष पिता राजेश राजपूत निवासी ग्राम नयागांव थाना टिमरनी, मनीष पिता मांगीलाल तंवर निवासी रहटगांव थाना रहटगांव व परमानंद पिता गोकुल प्रसाद विश्नोई निवासी ग्राम रेवापुर थाना सिविल लाइन हरदा शामिल है। जिला बदर की 6 माह की अवधि में ये आरोपी न केवल हरदा जिले की सीमा में, साथ ही पड़ोसी जिले खंडवा, नर्मदापुरम, बैतूल, सीहोर और देवास जिलों की सीमा में भी प्रवेश नहीं कर सकेंगे।