ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री श्री उईके आज हंडिया पहुंचेंगे, बनासकांठा में मृतक मजदूरों के परिवार जनों से करेगे म... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 8 अप्रैल 2025 का राशिफल,जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे बनासकांठा दुर्घटना के प्रभावित परिवारों को हर तरह से की जा रही है मदद: कलेक्टर श्री सिंह कुकरावद/सुल्तानपुर: लाइसेंसी दुकान की तरह बिक रही कुकरावद में अवैध शराब, न रोकने वाला ओर नहीं टोकने ... LPG गैस सिलेंडर 50 रुपये हुआ महंगा पेट्रोलियम मंत्री ने किया ऐलान सिवनीमालवा: ज्वेलरी की दुकान को बदमाशों ने बनाया निशाना, लाखों के आभूषण ले उड़े चोर हंडिया: बनासकांठा पटाखा फैक्ट्री में बॉयलर फटने से हुई मजदूरों की मौत के बाद शोक संवेदना व्यक्त करने... ट्रम्प के टेरिफ का कहर पूरी दुनिया के शेयर बाज़ार भारी गिरावट !  अन्य देशो की उपेक्षा भारत मे नुकसान... हंडिया: भाजपा मंडल हंडिया के कार्यकर्ताओ ने बूथ स्तर पर मनाया भाजपा का स्थापना दिवस !  राम भक्तों ने राम ध्वज लेकर राम दरबार की झांकी के साथ विशाल शोभा यात्रा निकाली, जगह जगह शोभायात्रा क...

Harda News: आंगनवाड़ी केन्द्र व अस्पतालों में महिलाओं को स्तनपान का महत्व समझाया

हरदा : विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत हरदा जिले में स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को स्तनपान का सही तरीका बताया जा रहा है और स्तनपान के तहत्व के बारे में समझाया जा रहा है। इसी क्रम में हरदा शहर के वार्ड क्रमांक 1 में स्थित आंगनवाड़ी में स्तनपान सप्ताह मनाया गया, जिसमें गर्भवती व धात्री महिलाओं को बच्चों के जन्म के तुरंत बाद से 6 माह तक केवल मां का दूध ही पिलाने की सलाह दी गई। महिलाओं को समझाया गया कि बच्चों को ऊपरी आहार 6 माह की आयु के बाद ही दिया जाए। इस संबंध में महिलाओं को शपथ भी दिलाई गई।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिराली में विश्व स्तनपान सप्ताह का शुभारंभ नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमति अनिता अग्रवाल ने किया। इस दौरान महिला चिकित्सा अधिकारी डॉ अंशिता गुर्जर ने प्रसूता महिलाओं को स्तनपान का महत्व और स्तनपान के दौरान रखी जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया।