ब्रेकिंग
हरदा मप्र: विकासखण्ड स्तरीय रोजगार शिविरों में 99 युवा चयनित पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में आदित्य धार्मिक ने राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। हरदा: नपा परिषद हरदा में सफाई कर्मचारीयो और अन्य कर्मचारियों को समय ओर नहीं मिल रहा वेतन, बीते दो मा... प्रांतीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग से बदलेगी नवयुवकों की दिशा। हरदा: अखबारों समाचार माध्यमों में प्रकाशित समस्याओं के संबंध में अधिकारी त्वरित कार्यवाही करें: कलेक... हरदा: समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम 29 अप्रैल को होगा मध्यप्रदेश सरकार की बड़ी घोषणा: कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 55% हुआ, एरियर का भुगतान पांच किस्तों मे... हंडिया: बैशाख मास की सत्तू अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने किया नर्मदा स्नान!  जलस्तर की कमी से श्... श्री परशुराम सेना मध्यप्रदेश हंडिया तहसील अध्यक्ष मयंक तिवारी बने!  हरदा: भा.ज.पा. सरकार पार्षदों के अधिकार कुचल रही है, लोकतंत्र की हत्या कर रही है!   नगर पालिका अध्यक...

Harda News: जिले के कुल 13 स्वास्थ्य केन्द्र राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन के मानक में उत्तीर्ण हुए


हरदा :
 कलेक्टर श्री आदित्य सिंह के नेतृत्व में जिले के कुल 13 स्वास्थ्य केन्द्र राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक में उत्तीर्ण हुए है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले हरदा जिले की कोई भी स्वास्थ्य संस्था एन.क्यू.ए.एस. उत्तीर्ण नहीं थी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह ने बताया कि गुरूवार को प्राप्त रिपोर्ट अनुसार जिले के 8 स्वास्थ्य केन्द्र राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के तहत उत्तीर्ण घोषित किये गये है। इनमें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खिरकिया के अंतर्गत जटपुरा, स्वास्थ्य केन्द्र मांदला तथा स्वास्थ्य केन्द्र पड़वा, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र टिमरनी के अंतर्गत स्वास्थ्य केन्द्र टेमागांव, स्वास्थ्य केन्द्र चौकड़ी व स्वास्थ्य केन्द्र खमगांव तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हंडिया अंतर्गत स्वास्थ्य केन्द्र बैड़ी व स्वास्थ्य केन्द्र पलासनेर शामिल है।

- Install Android App -

डॉ. सिंह ने बताया कि इसके पूर्व जिले के 5 स्वास्थ्य केन्द्र सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खिरकिया के अंतर्गत भगवानपुरा स्वास्थ्य केन्द्र, मुहालकला स्वास्थ्य केन्द्र, महेंद्रगांव स्वास्थ्य केन्द्र, बम्हनगांव स्वास्थ्य केन्द्र, तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हंडिया के अंतर्गत कमताड़ा स्वास्थ्य केन्द्र को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के तहत उत्तीर्ण घोषित किया गया था।