jhankar
ब्रेकिंग
इंदौर के खजराना मंदिर के पुजारी परिवार पर दहेज प्रताड़ना का आरोप कलेक्टर से मिलने के लिए पूरे दिन बैठी रही जिला पंचायत अध्यक्ष उज्जैन में अवैध निर्माणों पर UDA की बड़ी कार्रवाई, 16 इमारतें बुलडोज़र से ध्वस्त ग्वालियर नगर निगम ने संपत्ति कर पर 50% छूट की घोषणा की नई गाइडलाइन के तहत प्रदेश में LPG गैस सिलेंडर वितरण, कोटा निर्धारित पेट्रोल और डीजल संकट की अफवाह से हड़कंप: रतलाम में भारी भीड़ और विवाद मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सोना-चांदी के भाव में गिरावट खेती किसानी : ग्रीष्मकालीन मूंग सिंचाई हेतु 27 मार्च से हरदा में आयेगा तवा नहर का पानी इंदौर: महू में दुष्कर्म के आरोप के बाद भारी हंगामा; आरोपी के घर में आगजनी और चक्काजाम Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 24 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

Harda Big News: रेलवे विभाग में कार्यरत 23 वर्षीय युवती ने एसिड पीकर दी जान, इलाज के दौरान हुई मौत

हरदा : जिले के वारंगी गांव की एक युवती ने अज्ञात कारणों से बीते कल एसिड पी लिया हालत बिगड़ने पर परिजनो ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। युवती हरदा रेलवे विभाग में पदस्थ है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह जिला अस्पताल में युवती के शव का पीएम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कायम कर विवेचना में जुट गई। मृतक युवती टीआरडी विभाग में कार्यरत थी। मृतिका का नाम खुशबू बघेल (23) पिता गोपाल पटेल निवासी बारंगी है |

शनिवार को उसने एसिड पी लिया था। जिसके बाद परिजनों ने उसे शहर के एक निजी नर्सिंग होम में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान वह दोपहर में बेहोश हो गई थी। वहीं रात साढ़े 9 बजे के आसपास उसकी मौत हो गई। जिसके बाद शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। इधर परिवार के लोगो पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा।

- Install Android App -

________________________________

यह भी पढ़े –