jhankar
ब्रेकिंग
भोपाल में गंदे पानी की सप्लाई से हड़कंप, नलों से निकल रहे कीड़े शराब के नशे में युवक ने लहराया असलहा, बगल से गुजर रही युवती को लगी गोली, मौत भोजशाला सर्वे में सामने आई बड़ी बात, शिलालेखों के अक्षर मिटाने के प्रमाण मिलने का दावा मध्य प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और LPG सप्लाई पर सरकार की पैनी नजर मंत्री परमार ने चित्रकूट स्थित पंचवटी घाट पर किया श्रमदान शिक्षक की बेटी को मिली साइकिल, जिम्मेदारों के बयान आपस में टकराए नवजात लाड़ली बालिका शिशुओं व कार्यरत महिला कुलियों का हुआ सम्मान हरदा : श्रीराम फायनेंस कम्पनी की लोन की राशि नहीं चुकाने पर सिराली के सैयद जुनेद अली को न्यायालय ने ... हरदा : नेशनल लोक अदालत 14 मार्च को हरदा : जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक 12 मार्च को

Harda News: कलेक्टर श्री गर्ग और एसपी श्री कंचन ने रहटगांव व बड़वानी में तैयारियों का लिया जायजा, हेलीपेड का किया निरीक्षण

हरदा : प्रदेश के महामहिम राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल 21 जनवरी को हरदा जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहटगांव व बड़वानी आयेंगे। इस दौरान कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने पुलिस अधीक्षक श्री संजीव कंचन के साथ शनिवार शाम को रहटगांव व बड़वानी का दौरा कर वहां आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों का जायजा लिया। जिला पंचायत के सीईओ श्री रोहित सिसोनिया और अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। कलेक्टर श्री गर्ग ने रहटगांव में बनाये गये हेलीपेड के आसपास मजबूत बेरिकेटिंग करने के निर्देश दिये। उन्होने बड़वानी के कार्यक्रम में आयोजित होने वाली प्रदर्शनी व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों के संबंध में भी उपस्थित अधिकारियों से जानकारी ली। कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने रहटगांव व बड़वानी में वाहन पार्किंग व्यवस्था तथा बड़वानी के कार्यक्रम में अतिथियों व ग्रामीणों की बैठक व्यवस्था के संबंध में भी आवश्यक निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिये।