jhankar
ब्रेकिंग
इंदौर के खजराना मंदिर के पुजारी परिवार पर दहेज प्रताड़ना का आरोप कलेक्टर से मिलने के लिए पूरे दिन बैठी रही जिला पंचायत अध्यक्ष उज्जैन में अवैध निर्माणों पर UDA की बड़ी कार्रवाई, 16 इमारतें बुलडोज़र से ध्वस्त ग्वालियर नगर निगम ने संपत्ति कर पर 50% छूट की घोषणा की नई गाइडलाइन के तहत प्रदेश में LPG गैस सिलेंडर वितरण, कोटा निर्धारित पेट्रोल और डीजल संकट की अफवाह से हड़कंप: रतलाम में भारी भीड़ और विवाद मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सोना-चांदी के भाव में गिरावट खेती किसानी : ग्रीष्मकालीन मूंग सिंचाई हेतु 27 मार्च से हरदा में आयेगा तवा नहर का पानी इंदौर: महू में दुष्कर्म के आरोप के बाद भारी हंगामा; आरोपी के घर में आगजनी और चक्काजाम Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 24 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

हरदा न्यूज़ : एसडीएम अपने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता के लिये सजग रहें

फील्ड का सतत भ्रमण कर विभिन्न विभागों के कार्य भी देखें

आमजन के स्वास्थ्य एवं वाहनों की सुरक्षा के लिये सड़कें दुरूस्त रहना जरूरी

सभी छात्रावासों की पेयजल टंकियों की सफाई की जांच की जाए – कलेक्टर

हरदा / कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने जिले के सभी अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों को अपने क्षेत्र में सक्रिय रहने के निर्देश दिये हैं। उन्होने कहा है कि सभी एसडीएम अपने क्षेत्र का लगातार भ्रमण करें एवं विभिन्न विभागों के अंतर्गत संचालित कार्यों की गुणवत्ता पर नजर रखें।

उन्होंने सड़क निर्माण से जुड़े विभागों को जिले की सभी सड़कें दुरूस्त रखे जाने के लिये भी ताकीद किया है। उन्होंने कहा है कि खराब सड़कें आमजन के स्वास्थ्य को प्रभावित करती हैं।

साथ ही वाहनों की सुरक्षा की दृष्टि से भी जोखिम भरी रहती हैं। उन्होने जिले के सभी छात्रावासों की पेयजल टंकियों की सफाई की जांच के लिये भी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है।

- Install Android App -

सोमवार को आयोजित समयावधि अंकित पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने अवैध माइनिंग के खिलाफ भी सख्ती से निपटने के प्रशासनिक एवं माइनिंग अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होने कहा कि अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के मामलों में सख्ती से प्रकरण बनाये जाएं।

बैठक में आंगनवाड़ियों में पोषण वाटिका तैयार करने का कार्य उत्तम गुणवत्ता के साथ करने हेतु भी कलेक्टर द्वारा विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया। उन्होने कहा कि आंगनवाड़ी भवनों के शौचालय निर्माण भी अच्छी निर्माण गुणवत्ता के साथ किये जाएं।

कलेक्टर ने जिले के सभी शासकीय भवनों में रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम अनिवार्य रूप से लगाने के भी बैठक में निर्देश दिये। बैठक में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण के निर्देश दिये गये।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण में श्रेष्ठ प्रदर्शन किये जाने पर उनकी सराहना भी की गई। सिविल लाइन क्षेत्र में नगर पालिका के फालतू बह रहे पानी को रोकने के उपाय करने के भी मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देश दिये गये।

बैठक में कलेक्टर ने राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि अविवादित नामांतरण के मामले 30 दिन के भितर निराकृत किये जाएं। अनावश्यक प्रकरणों को लंबिन न रखा जाए।

इस दौरान सीमांकन, बंटवारा, अभिलेख दुरूस्ती, राजस्व वसूली एवं सायबर तहसील में दर्ज प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की भी समीक्षा की गई। साथ ही विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में लक्ष्यानुरूप प्रगति लाने के भी अधिकारियों को निर्देश दिये गये।

इस दौरान जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंजली जोसेफ जोनाथन, संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय व सुश्री रजनी वर्मा सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।