jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

Harda News: खनिज का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर दो वाहन जप्त |

हरदा : कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग के निर्देशन में खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन की रोकथाम की कार्यवाही लगातार जारी हैं। गत दिवस खनिज अमले द्वारा वाहनों की जांच की गई। जाँच के दौरान सिविल लाईन थाना हरदा के पास 12 पहिया डम्पर क्रमांक आरजे09जीडी5922 की जांच करने पर रेत का ओव्हरलोड परिवहन किया जाना पाया गया। इसी तरह एक 10 पहिया ट्रक क्रमांक एमएच18एए3535 की खंडवा रोड पेट्रोल पंप के पास जांच करने पर रेत का ओव्हरलोड परिवहन पाया गया। दोनों वाहनों को ओव्हरलोड खनिज परिवहन में जप्त कर थाना सिविल लाईन हरदा में सुरक्षार्थ खडा किया गया हैं। वाहनों पर म.प्र. खनिज अवैध खनन्, परिवहन तथा भंडारण का निवारण नियम 2022 के तहत प्रकरण पंजीबध्द किया गया है, जिसमें वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।