jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

harda news : नहर में नहाते समय 25 वर्षीय युवक डूबा, एक दिन बीत जाने के बाद 20 किलोमीटर दूर मिला

मकड़ाई समाचार हरदा। जिले के रहटगांव थाना क्षेत्र के ग्राम मोहनपुर का युवक नहर में बह गया था। युवक बुधवार शाम को नहाने गया था तभी हादसा हो गया। उसका शव घटना स्थल से करीब 20 किमी दूर मिला। रहटगांव थाना प्रभारी मनोज ऊईक ने बताया कि योगेश पुत्र दुखी लाल ऊईक मजूदरी करता था। घर जाते समय वह ग्राम धनगांव के पास बड़ी नहर में नहा रहा था तभी बह गया था। ग्रामीणों की सूचना मिलने पर पुलिस ने नहर के 20 किलोमीटर दूर तक सर्चिंग की गई थी, लेकिन सफलता नहीं मिली थी।

- Install Android App -

होमगार्ड की प्लाटून कमांडर रक्षा राजपूत ने बताया कि होमगार्ड एवं एसडीआरएफ की टीम ने गुरुवार रात में भी युवक को तलाश किया। होमगार्ड के जवानों ने घटनास्थल से करीब 20 किलोमीटर दूर सिराली क्षेत्र के महेंद्रगांव से शव को बरामद किया। शुक्रवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।