jhankar
ब्रेकिंग
ट्रंप का बड़ा फैसला - CNN समेत 3 मीडिया हाउस व्हाइट हाउस से बैन अगर ‘छात्रों की गूंज’ हिट हुई तो MP की सियासत में क्या बदलेगा.. ? भाजपा कांग्रेस के किन नेताओ पर क्य... पंप के ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ और कैश लूटा,घटना CCTV में हुई कैद न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ट्रंप ने फिर फोड़ा 100%टैरिफ का बम रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 100% टैक्स, भारत-चीन सीधे निशाने पर विकसित भारत की संकल्पना पर सेल्फी प्वाइंट बना आकर्षण का केंद्र , आत्मनिर्भर नारी पर दिए प्रभावी भाषण एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी...

Harda News: मानव श्रृंखला बनाकर श्रवण जागरूकता का संदेश दिया


हरदा :
 आगामी 3 मार्च को ‘‘बदलती मानसिकता : आईये कान और श्रवण संबंधी देखभाल को सभी के लिये वास्तविकता बनायें’’ थीम पर विश्व श्रवण दिवस का आयोजन किया जावेगा। इस अवसर पर श्रवण संबंधी जागरूकता के लिये पूरे सप्ताह जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरूवार को विश्व श्रवण दिवस सप्ताह तहत जिला चिकित्सालय परिसर में मानव श्रृंखला बनाकर श्रवण जागरूकता का संदेश दिया गया। इस दौरान आशा कार्यकर्ता, स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने मानव श्रृंखला बनाई।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह ने श्रवण दिवस के महत्व एवं शासन की महत्वपूर्ण योजना मुख्यमंत्री बाल श्रवण योजना के बारे में बताया। उन्होने बताया कि इस योजना के तहत 6 लाख 50 हजार रूपये तक की सर्जरी निःशुल्क की जाती है। इस योजना का लाभ 4 वर्ष तक के बच्चों को प्रदान किया जाता है। डॉ. सिंह ने कहा कि बच्चा यदि सुनने में असमर्थ है तो उसकी जाँच तत्काल जिला चिकित्सालय में पदस्थ नाक, कान, गला विशेषज्ञ डॉ राजेश सतीजा से करवाएं । कार्यक्रम में सीएमएचओ डॉ. सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा पर्यवेक्षक एवं आशा कार्यकर्ताओं को श्रवण संबंधी जागरूकता के लिए संकल्प भी दिलाया ।
इस दौरान डी.ई.आई.एम. आशीष साकल्ले ने श्रवण सप्ताह के अंतर्गत होने वाली गतिविधियों के बारे में बताया। वहीं हॉस्पिटल प्रबन्धक जितेंद्र वर्मा ने आशा कार्यकर्ताओं से 3 मार्च को जिला चिकित्सालय में आयोजित होने जा रहे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ जिले के अधिक से अधिक लोगों तक पहॅुचाने की अपील की। बीसीएम अजय हरणे एवं ऑडियोलॉजिस्ट नीरज मालवीय ने श्रवण संबंधी सावधानियों के बारे में बताया।