हरदा। वर्तमान संवेदनशील समय में सोशल मीडिया पर भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव से संबंधित विभिन्न प्रकार की अफवाहें और भ्रामक खबरें फैलाई जा रही हैं। हरदा पुलिस आप सभी नागरिकों से अपील करती है कि कृपया ऐसी किसी भी अप्रमाणित खबर या अफवाह पर विश्वास न करें और न ही उन्हें किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर आदि) पर फॉरवर्ड करें।
कुछ असामाजिक तत्व जानबूझकर शांति व्यवस्था भंग करने के उद्देश्य से गलत सूचनाएं प्रसारित कर रहे हैं। ऐसी अफवाहों पर ध्यान देना या उन्हें फैलाना आपके और समाज के लिए हानिकारक हो सकता है, और यह कानूनी अपराध भी है।
आपसे विनम्र निवेदन अपील
1. केवल आधिकारिक सूत्रों पर विश्वास करें: भारत सरकार, राज्य सरकार, रक्षा मंत्रालय, गृह मंत्रालय या विश्वसनीय समाचार प्रतिष्ठानों द्वारा जारी की गई आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।
2. अफवाहों को क्रॉस-वेक करें: यदि आपको कोई ऐसी जानकारी मिलती है जो चिंताजनक है, तो कृपया उसकी सत्यता की पुष्टि आधिकारिक सूत्रों से अवश्य करें। बिना पुष्टि के उसे बिल्कुल भी आगे न बढ़ाएं
3. भ्रामक पोस्ट्स को रिपोर्ट करें: यदि आपको सोशल मीडिया पर कोई ऐसी पोस्ट, मैसेज, फोटो या वीडियो दिखाई देता है जो अफवाह फैला रहा है या भ्रामक है, तो कृपया उसकी सूचना तत्काल नजदीकी थाने को अथवा जिला सायबर सेल को दें।
4. कानूनी कार्रवाई से बचेंः याद रखें, सोशल मीडिया पर गलत या भ्रामक जानकारी फैलाना कानूनन अपराध है और ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
5. वर्तमान स्थिति को देखते हुए सायबर अटेक की संभावना है अतः किसी भी अनजान लिंक साईट पर क्लिक न करे।
हस्दा पुलिस जिले में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या सूचना के लिए तत्काल हरदा पुलिस कंट्रोल रूम 7587619557, हरदा सायबर सेल 9479993204 अथवा अपने नजदीकी था
ने से संपर्क करें।