jhankar
ब्रेकिंग
न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा

हरदा: पीडब्ल्यूडी एसडीओ गुप्ता का ऑडियो हुआ वायरल , सरपंच को बोला छक्का, जनपद सीईओ को भी कहा तीन दिन में हटा दूंगा। सुनिए ऑडियो

हरदा। हरदा पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ गुप्ता का एक ऑडियो सोशल मीडिया कर वायरल हो रहा है। जिसमें गांव के एक युवक से बातचीत करते हुए । SDO द्वारा सरपंच को छक्का बोला जा रहा है साथ ही जनपद सीईओ एससीएसटी का कहकर तीन दिन में हटा दूंगा ऐसा बात कही जा रही है। वायरल ऑडियो में जो शख्स मोबाइल पर बात कर रहा है वह पीडब्ल्यूडी का एसडीओ गुप्ता बताया जा रहा है, जो सरपंच को छक्का बोल रहा है । युवक से बातचीत में पंचायत में बैठक लेने की बोल रहा है जिसका इन्हें कोई अधिकार नहीं है।

मामला pwd रोड का है जिसे वह पंचायत फंड से बनाने का बोल रहा है। खराब सड़क बनवाने की मांग करने वाला शिकायत कर्ता युवक गांव सुखरास का है। जिसका नाम अंकित है।

मामला ग्राम पंचायत सुखरास का है जहां सरपंच अनिल पुनासे है।

- Install Android App -

अब वायरल ऑडियो में कितनी सच्चाई ये तो अधिकारी और शिकायतकर्ता ही बेहतर बता सकते हैं। मकड़ाई एक्सप्रेस इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।

SDO ने नहीं उठाया फोन – वायरल ऑडियो के संबंध में pwd के अधिकारी गुप्ता को काल कर उनका पक्ष जानना चाहा लेकिन फोन रिसीव नहीं किया गया ।

 

इनका कहना है –

एक जनप्रतिनिधि को इतने अपशब्द कहकर बोलने वाले अधिकारी को पद पर रहने का अधिकार नहीं। कल उसके खिलाफ fir दर्ज कराएंगे। सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष को सूचना दी है। आगे अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही मानहानि का केस भी लगाएंगे।

अनिल पुनासे सरपंच