हरदा / ‘‘स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता’’ की थीम पर 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा राष्ट्रीय अभियान आयोजित होगा। इस अभियान का राज्य स्तरीय शुभारंभ 17 सितम्बर को प्रातः 10:30 बजे कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशनल हॉल भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा किया जाएगा।
कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि 17 सितम्बर को आयोजित कार्यक्रम जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजित किया जाए।
कलेक्टर श्री सिंह ने जिले की सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों और मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को 17 सितम्बर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम के संबंध में निर्देश दिये हैं। अभियान के तहत 17 सितम्बर को स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का शुभारम्भ एवं श्रमदान किया जाएगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित स्वच्छता ही सेवा अभियान’ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा।
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत ये कार्यक्रम आयोजित होंगे
कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत 17 सितम्बर को शाला एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों पर साबुन से हाथ धुलाई के महत्व का प्रदर्शन तथा घरेलू शौचालय के उपयोग पर महिला का उन्मुखीकरण कार्यक्रम तथा जिला स्तर पर मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। अभियान के तहत जिले की सभी शासकीय एवं अशासकीय शालाओं में स्वच्छता से संबंधित नारा लेखन, पोस्टर मैकिंग व निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत 18 सितम्बर को वेस्ट टू आर्ट इंस्टालेशन के संबंध में युवा समूहों, स्वसहायता समूहों, महाविद्यालयों, कला क्लबों एवं सामुदायिक संगठनों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा जिला स्तर पर बाईक रैली तथा महाविद्यालयों में स्वच्छता से संबंधित निबन्ध लेखन, नारा लेखन, पोस्टर मैकिंग, चित्रकला व रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। अभियान के तहत 19 सितम्बर को जिला स्तर पर ऑटो रैली आयोजित की जाएगी। इसके अलावा ग्राम पंचायत स्तर पर स्वच्छता ओलंपिक गेम्स का आयोजन भी किया जाएगा।

