jhankar
ब्रेकिंग
प्रदेश में आज होली का रंगीन उत्सव, भोपाल में निकलेगा ऐतिहासिक चल समारोह इंदौर बायपास का होगा हाईटेक नवीनीकरण, 100 करोड़ से सुधरेगी सड़क और बढ़ेगी सुरक्षा उज्जैन में शुद्ध शाकाहारी रेस्टोरेंट में ही नॉनवेज बनाकर खा रहे थे कर्मचारी सड़क दुर्घटनाओं में पीएम राहत योजना से मिलेगी डेढ़ लाख तक की मुफ्त चिकित्सा सुविधा Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ...

Weather Alert : मध्य भारत में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी, हरदा मेें पुल पर आया पानी

मध्य प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश के कारण लोगों का जनजीवन अस्त.व्यस्त हो गया है| नदी.नाले उफान पर हैं | कई जिलों में आज तेज बारिश के कारण स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया गया है|

मकड़ाई एक्सप्रेस भोपाल : मध्य प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश ने तबाही मचा दी है। तेज बारिश के अलर्ट के बाद आज प्रदेश के कई जिलों में स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। इसके अलावा कुछ जगहों पर तेज बारिश के कारण सड़कों पर बड़े हादसे भी हुए। आज भी मौसम विभाग ने अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मकड़ाई एक्सप्रेस ने मौसम अपडेट में बताया था कि 15 से 17 सितंबर तक हरदा भोपाल इंदौर नर्मदापुरम और बैतूल में अच्छी बारिश होगी।

- Install Android App -

प्रदेश में प्रशासन द्वारा स्कूलो की छूट्टी घोषित कर दी। इसी को लेकर निजी स्कूलो ने भी बच्चों को आनलाईन पढ़ाई के लिए मैसेज दिए घर पर ही होमवर्क करो। मध्य प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश के कारण लोगों का जनजीवन अस्त.व्यस्त हो गया है।  नदियों का जल स्तर बढ़ गया है। और नदी.नाले उफान पर हैं। कई जिलों में आज तेज बारिश के कारण स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। उज्जैन में तेज बारिश की वजह से बड़ा हादसा हो गया।  मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के कई जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है |

 स्कूलों में आज छुट्टी
मध्य प्रदेश के कई जिलों में हो तेज बारिश और अगले 24 घंटे के लिए मौसम विभाग की ओर से जारी अति भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। ऐसे में आज 16 सितंबर को इंदौर हरदा  धार बैतूल बुरहानपुर और नर्मदापुरम समेत कई जिलों में सरकारी और प्राइवेट सभी स्कूल और आंगनवाड़ी में बच्चों और शिक्षकों की छुट्टी रहेगी |