jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी हरदा जिले की प्रमुख खबरें | 26 जुलाई 2026 1. देवशयनी एकादशी: मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, खाटू श्या... 🔮 आज का राशिफल | 26 जुलाई 2026 (रविवार) जानिए, आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे रूस से MBBS की डिग्री लेकर लौटी हरदा की बेटी, रविवार दोपहर होगा भव्य स्वागत हरदा: प्रशासन पर दोहरे रवैये का आरोप, भारतीय किसान संघ ने कलेक्टर से मांगा जवाब हरदा: NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, भीम आर्मी छात्र संघ ने तहसी... हरदा: देवी-देवताओं और भारत माता के कथित अपमान के मामले में आरोपी बरी, कोर्ट ने कहा- अभियोजन आरोप साब... शिवराज पार्क की बदहाली पर दीपक दीक्षित की शिकायत का असर, एसडीएम के निर्देश पर नगर पालिका ने शुरू करा... सिराली : 8 घंटे से लापता आदिवासी बालक संजय को युवा समाजसेवी अजय मंडलेकर ने परिजनों से मिलाया पिछले 24 घंटों में जिले में 6.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

नर्मदापुरम में भीषण हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई E स्कूटी, 3 नाबालिग लड़कों की मौत

नर्मदापुरम। सोहागपुर में देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां एक ई स्कूटी धान से भरी खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में घुस गई। जिससे मौके पर 3 नाबालिग छात्रों की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि ई स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और एंबुलेंस की मदद से तीनों के शवों को सोहागपुर अस्पताल पहुंचाया। तीनों छात्र ग्राम आमदेही के थे, जो सोहागपुर से कोचिंग पढ़कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान भीषण हादसा हो गया। तीनों शवों को मर्चुरी में रखा गया है, आज तीनों शवों का पोस्टमार्टम होगा।

कोचिंग से लौटते वक्त हुआ हादसा

- Install Android App -

स्टेट हाईवे-22 पर शनिवार रविवार दरमियानी रात एक बड़ा हादसा हो गया। सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरिया मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास एक खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से ई स्कूटर की टक्कर में तीन नाबालिग लड़कों की मौत हो गई। मृतकों की उम्र करीब 15 वर्ष है। तीनों छात्र सोहागपुर के स्कूल के छात्र थे। जो रोज की तरह गांव आमदेही से सोहागपुर 5 किलोमीटर दूर कोचिंग के लिए जाते थे। इसी दौरान कोचिंग से लौटने के दौरान यह भीषण हादसा हो गया।

घटना के बाद तीनों के शव सड़क पर बिखर गए. ई स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस व एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम को खुलवाया और शवों को सोहागपुर अस्पताल के मर्चुरी में पहुंचाया। जहां रविवार को शवों का पोस्टमार्टम होगा। वहीं हादसे की खबर मिलने के बाद गांव में मातम छा गया।