jhankar
ब्रेकिंग
अल-कायदा की नई धमकी अमेरिकी और इजरायली विमानों पर 9/11 जैसे हमले की अपील, फ्लाईदुबई घटना की तारीफ क... कवरेज से लौट रहे पत्रकार संतोष चंदेल सड़क हादसे में घायल किसानों के खेत से मोटर के स्टार्टर और केबल चोरी, चार किसानों ने थाने में दिया आवेदन,अज्ञात चोरों पर ... सेवा सेतु अभियान के तहत ग्राम सतवासा में लगा ग्रामीण शिविर नवरात्रि से पहले सलकनपुर पैदल मार्ग का पत्रकारों ने किया निरीक्षण देवास जिले का लाल 21 साल देश सेवा कर लौटा, मां ने आरती उतारी तो छलक पड़े खुशी के आंसू; हरदा में हुआ ... हंडिया : घर को मंदिर बनाने के लिए प्रेम, विश्वास और सम्मान जरूरी,,,,,, सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत... रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 :  चुनाव में भड़काऊ प्रचार पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज...

IAS प्रशांत नागर बंधे विवाह के बंधन मे,  विवाह में शामिल हुए 11 लोग ,कन्यादान में लिया मात्र 101 रुपया, लोग कर रहे जमकर तारीफ

गुर्जर समाज सहित अन्य समाज को दिया संदेश, दहेज प्रथा का किया विरोध, पिता भी शुरू से दहेज प्रथा के रहे है खिलाफ

दिल्ली-आईएएस अधिकारी प्रशांत नागर व डा. मनीषा के विवाह ने समाज को दिया एक संदेश दिया है। आज के आधुनिक युग में फरीदाबाद जिले कि तिगांव विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव शाहबाद निवासी रणजीत सिंह के बेटे प्रशांत नागर 2019 बैच के. यूपी कैडर के आईएएस अधिकारी है,। फिलहाल उत्तरप्रदेश के अयोध्या में सिटी मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात है।

- Install Android App -

आईएएस प्रशांत नागर का विवाह दिल्ली के बुरारी में रहने वाले रमेश गुर्जर की पुत्र डा. मनीषा से सम्पन्न हुआ है। इस विवाह की यह खासियत रही ,की यह पूरी तरह से सादगीपूर्वक सम्पन्न हुआ, बारात में भी केवल 11 व्यक्ति ही शामिल हुए। तथा मात्र ₹101-कन्यादान के नाम पर प्राप्त किए !

दिल्ली सहित हरियाणा और उत्तर प्रदेश में इस बिना दहेज के विवाह को लेकर खूब चर्चा और प्रशंसा हो रही है।
प्रशांत नागर के पिता रणजीत नागर जी ने बताया कि शादी-ब्याह में जो लोग अपनी हैसियत दिखाने के लिए रूपये व्यर्थ खर्च करते है, उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए! उन्होंने कहा कि वह शुरू से ही दहेज के खिलाफ रहे है उनके बेटे प्रशांत ने भी बिना दहेज सादगीपूर्वक शादी करने का संकल्प लिया था, उसने पूरा किया। तथा समाज को भी एक संदेश देने का काम किया।