jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

IAS की तैयारी का बहाना बना पत्‍नी को भेजा मायके, फिर प्रेमिका को ले भागा पति

उसके ससुराल वाले उसे ससुराल आने पर जान से मारने की धमकी दे रहे

- Install Android App -

बरेली : बरेली के नवाबगंज में ससुराल वालों ने विवाहिता को उसके पति के आईएएस की परीक्षा की तैयारी करने का बहना बनाकर मायके भेज दिया। अब उसका पति दूसरी युवती को भगा कर ले गया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। क्योलड़िया थाना क्षेत्र के हर्रैया गांव के चंद्र सेन की बेटी सोनाली गंगवार की शादी चार वर्ष पूर्व नवाबगंज थाना क्षेत्र के लाईखेड़ा गांव के एक युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही उसका पति व ससुराल वालों ने उससे दहेज में 10 लाख रुपये की मांग शुरु कर दी। इसको लेकर वह उसे तरह-तरह से परेशान करने लगे।

आरोप है कि बाद में ससुराल वालों ने कहा कि उसका पति आईएएस की परीक्षा की तैयारी करेगा। इसलिए वह कुछ दिन अपने मायके में चली जाए। उनकी बात मान कर वह अपने मायके चली गयी। अब उसे पता चला कि उसका पति दूसरी युवती को भगा कर ले गया है। उसके ससुराल वाले उसे ससुराल आने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।