jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : हंडिया में स्वच्छता के नाम पर कार्रवाई, 50 से 250 रुपये जुर्माने से दुकानदारों में नाराजगी;... गणगौर लोक उत्सव में सामूहिक झालरिया देना लोक परंपरा, भक्ति और समरसता का अद्भुत संगम होता है – अशोक ग... हरदा : कलेक्टर ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की हरदा : महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर सम्पन्न अवैध लकड़ी कारखाने पर छापा मारकर सागौन की लकड़ी और मशीनें जब्त : मामले में वन विभाग जांच कर रही । ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण...

बेटी है तो कल है।: खिरकिया में ‘‘रेवा शक्ति अभियान’’ के संबंध में बैठक सम्पन्न, 

हरदा / जिले में घटते लिंगानुपात को बढ़ाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत ‘‘रेवा शक्ति’’ कार्यक्रम प्रारम्भ किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत सिर्फ एक या दो बेटियों वाले परिवारों को शामिल करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा। रेवा शक्ति अभियान के तहत बेटी वाले परिवारों को शामिल करते हुए ‘‘हरदा डॉटर्स क्लब’’ बनाया जाएगा। सिर्फ बेटी वाले परिवारों के सदस्यों को ‘‘कीर्ति कार्ड’’ जारी किये जायेंगे। कीर्ति कार्ड धारकों को प्रायवेट नर्सिंग होम्स में उपचार कराने, होटल व रेस्टोरेंट में खाने, प्रायवेट स्कूलों व कॉलेजों में बेटियों के एडमिशन के मामलों में डिस्काउंट की सुविधा दिलाई जाएगी।

- Install Android App -

रेवा शक्ति अभियान के संबंध में शुक्रवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री संजय त्रिपाठी ने अनुविभागीय अधिकारी खिरकिया श्री अशोक डेहरिया के साथ जनपद पंचायत खिरकिया कार्यालय के सभाकक्ष में स्थानीय व्यवसाइयों व समाज सेवियों की बैठक ली। बैठक में एसडीएम श्री डेहरिया ने बताया कि नगर परिषद द्वारा शहर के एक चौराहे को रेवा शक्ति चौक के रूप में विकसित करने तथा एक पार्क को रेवा शक्ति पार्क के रूप में नामांकित करने पर विचार किया जा रहा है।

खिरकिया के प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने सिर्फ बेटी वाले कीर्ति कार्ड धारक परिवारों के बच्चों की फीस में 10 प्रतिशत डिस्काउंट देने की सहमति दी है। बैठक में खिरकिया के खाद बीज विक्रेता संगठन द्वारा खाद बीज विक्रय के दौरान डॉटर्स क्लब के सदस्यों को डिस्काउंट देने का निर्णय लिया गया है।