jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

IMD Alert Update : इन राज्यों में भारी बारिश और कोहरे का अलर्ट, जानें देशभर के मौसम का हाल

IMD Alert Update : राजधानी दिल्ली का न्यूनतम तापमान आज 3 अंक बढ़कर 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है. हालांकि, यहां घना कोहरा देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं देशभर के मौसम का हाल.

IMD Alert Update

देशभर में सर्दी ने अब कहर बरपाना शुरू कर दिया है। कहीं घना कोहरा परेशान कर रहा है तो कहीं शीतलहर, बारिश और बर्फबारी से ठंड बढ़ती जा रही है. हालांकि, मैदानी इलाकों में ठंड से कुछ राहत मिलती दिख रही है. ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है. आइए जानते हैं देशभर के मौसम का हाल.

दिल्ली की जलवायु

राजधानी दिल्ली का न्यूनतम तापमान आज 3 अंक बढ़कर 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है. हालांकि, यहां घना कोहरा देखने को मिलेगा। साथ ही प्रदूषण में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. अगले कुछ दिनों में दिल्लीवासियों को ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी.

- Install Android App -

दिल्ली के अलग-अलग इलाकों का तापमान

दिल्ली के सफदरजंग में आज न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा है. लोधी रोड में तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, ये भी सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है. बादलों के कारण तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया है.

उत्तर प्रदेश का मौसम

उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से बढ़ रही ठंड और शीतलहर से राहत मिलेगी. उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के वैज्ञानिक और प्रभारी डॉ. मोहम्मद दानिश ने आजतक को जानकारी देते हुए बताया कि अफगानिस्तान के आसपास पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसके कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी. हालांकि, बारिश की संभावना कम है और अगले एक सप्ताह तक धूप निकलने की संभावना है, जिससे आम लोगों को राहत मिलेगी.

इन इलाकों में बारिश, बर्फबारी और कोहरा

स्काईमेट के मुताबिक, अगले 2 दिनों के दौरान गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी संभव है। 23 और 24 दिसंबर को उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी संभव है. अंडमान निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में हल्की बारिश संभव है. पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तरी राजस्थान और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है।