jhankar
ब्रेकिंग
प्रदेश में आज होली का रंगीन उत्सव, भोपाल में निकलेगा ऐतिहासिक चल समारोह इंदौर बायपास का होगा हाईटेक नवीनीकरण, 100 करोड़ से सुधरेगी सड़क और बढ़ेगी सुरक्षा उज्जैन में शुद्ध शाकाहारी रेस्टोरेंट में ही नॉनवेज बनाकर खा रहे थे कर्मचारी सड़क दुर्घटनाओं में पीएम राहत योजना से मिलेगी डेढ़ लाख तक की मुफ्त चिकित्सा सुविधा Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ...

दुर्घटना में जनहानि के प्रकरण में पीड़ितों को तत्काल राहत राशि प्रदान की जाए

हरदा / कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि दुर्घटनाओं से होने वाली जनहानि में पीड़ितों को तत्काल आरबीसी 6/4 के तहत राहत राशि देना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि जनहानि की घटना और राहत राशि देने के बीच अनावश्यक विलंब न किया जाए। कलेक्टर श्री जैन ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिये कि सम्पत्ति विरूपण अधिनियम के तहत अवैध होर्डिंग्स हटाने की कार्यवाही की जाए। बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती सविता झानिया, संयुक्त कलेक्टर श्री संजीव नागू व सुश्री रजनी वर्मा, एसडीएम हरदा श्री कुमार शानु देवड़िया, एसडीएम टिमरनी श्री महेश बड़ोले व एसडीएम खिरकिया श्री अशोक डेहरिया सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।
निराश्रित गौवंश को गौशालाओं में शिफ्ट करने की कार्यवाही करें
बैठक में कलेक्टर श्री जैन ने सभी अधिकारियों को सड़कों पर विचरण करने वाले निराश्रित गौवंश को गौशालाओं में शिफ्ट करने की कार्यवाही की जाए। उन्होने सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों व जनपद पंचायतों के सीईओ को अपने-अपने क्षेत्र में साफ-सफाई बनाये रखने के निर्देश दिये। उन्होने निर्देश दिये कि डेंगू संभावित क्षेत्रों में समय-समय पर फॉगिंग कराने की व्यवस्था की जाए। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिये कि ई-केवायसी के लिये प्रति सप्ताह का लक्ष्य निर्धारित किया जाए तथा इसकी सतत मॉनिटरिंग की जाए।
सीमांकन के कार्यों में तेजी लाएं
कलेक्टर श्री जैन ने बैठक में राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिये कि सीमांकन के कार्यों में तेजी लाएं। संयुक्त दल बनाकर लंबित सीमांकन कार्यों को पूर्ण करें। उन्होने निर्देश दिये कि अपने क्षेत्र में स्थित जर्जर भवनों को डिस्मेंटल करने की कार्यवाही करें। उन्होने जिला संयोजक जनजातीय कार्य विभाग को छात्रावासों में निर्धारित सीट अनुसार रिक्त सीटों पर बच्चों का प्रवेश सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
उन्होने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि सीएम मॉनिट, मानव अधिकार आयोग, आयुक्त, जनसुनवाई व जनप्रतिनिधियों से प्राप्त प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण कर प्रतिवेदन भेजना सुनिश्चित करें। उन्होने पशु चिकित्सा अधिकारी को गौशालाओं के पंजीयन के संबंध त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश भी दिये।
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना में हितग्राहियों के केवाईसी कराएं
कलेक्टर श्री जैन ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये की प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना में हितग्राहियों के केवाईसी कराई जाए, जो डेड खाते हैं वो बंद कराए जाए। साथ ही जन धन खाते भी खुलवायें जाए। अटल पेंशन के नए हितग्राहियों का पंजीयन भी प्राथमिकता से किया जाएं। इस कार्य के लिए शिविर आयोजित किये जायें। कलेक्टर श्री जैन ने बैठक में सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की समीक्षा के दौरान सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों का समय सीमा में संतुष्टिपूर्वक निराकरण करें।