jhankar
ब्रेकिंग
प्रदेश में आज होली का रंगीन उत्सव, भोपाल में निकलेगा ऐतिहासिक चल समारोह इंदौर बायपास का होगा हाईटेक नवीनीकरण, 100 करोड़ से सुधरेगी सड़क और बढ़ेगी सुरक्षा उज्जैन में शुद्ध शाकाहारी रेस्टोरेंट में ही नॉनवेज बनाकर खा रहे थे कर्मचारी सड़क दुर्घटनाओं में पीएम राहत योजना से मिलेगी डेढ़ लाख तक की मुफ्त चिकित्सा सुविधा Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ...

हरदा: मंडी में मूंग फसल बेचकर जा रहे व्यापारी के ट्रक से 11 लाख की चोरी ,48 घंटों में पुलिस ने किया लुट का पर्दाफाश, ड्राइवर ही निकला आरोपी , दोस्त के साथ मिलकर बनाई थी लुट की योजना !

हरदा । मंडी में मूंग फसल बेचकर जा रहे एक व्यापारी के साथ 11 लाख रुपए लुट की घटना हो गई। इस मामले में रहटगांव पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए। 48 घंटों में ही चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर आरोपी चोरों को लाकर जेल की सलाखों के पीछे धकेल दिया।

आज हरदा पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे ने पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस वार्ता में खुलासा किया।

 

उन्होंने बताया कि दिनांक 19 जुलाई 2025 को देर रात्रि फरियादी मोहित पिता रमेश राठौर उम्र 22 साल निवासी मांडवी थाना आठनेर जिला बैतुल ने हरदा जिले के रहटगांव थाने में रिपोर्ट कि थी कि वो अपने ड्राइवर शेख समीर के साथ आईशर ट्रक से मूंग एवं मक्का काटाफोड़ मंडी इंदौर से 10,70000 रुपये में बेच कर वापिस आ रहे थे एवं रुपये एक काले बैग में आयसर गाडी के सीट के पीछे रख दिये थे।

 

ट्रक टेमागाँव के पास श्री गुरु गजानन ढाबा NH47 के पास खाना खाने को रोका था तभी ट्रक को खाली पाकर किसी अज्ञात व्यक्ति व्दारा रुपए से भरा बैग चोरी कर लिया गया।

 

- Install Android App -

फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना रहटगांव में अपराध क्र. 214/2025 धारा 303 बीएनएस का पंजीबध्द कर अज्ञात आरोपी की तलाश पतारसी शुरू की गई।

 

पुलिस कार्यवाहीः चोरी की सूचना मिलते ही अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) टिमरनी द्वारा आरोपियों की तलाश हेतु थाना रहटगांव एवं साइबर का विशेष दल गठित किया गया।

 

पुलिस द्वारा फरियादी से विस्तृत पूछताछ की गई एवं ड्राइवर को भी संदेह के दायरे में लिया गया जो की पूछताछ करते एवं तकनीकी सहायता से जानकारी मिली की ट्रक ड्राइवर शेख समीर पिता शेख शाबीर ने ही अपने दोस्त साहिल शेख के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई थी और साहिल ने ही ट्रक से पैसे चोरी किये हैं। पुलिस ने आरोपी ड्राईवर समीर के बताए अनुसार, अन्य आरोपी साहिल को भी दबिश देकर गिरफ्तार किया और अपराध में प्रयुक्त मोटर साइकिल जिससे वो भागा था एवं पैसों से भरा हुआ बैग भी बरामद किया जिसमे चोरी गई राशि मशरुका 10,70,000 में से 1400 रुपये आरोपी द्वारा खर्च कर शेष राशि विधिवत जप्त की गई।

 

हरदा पुलिस ‌द्वारा पुलिस अधीक्षक हरदा अति. पुलिस अधीक्षक हरदा के मार्गदर्शन में चोरी के आरोपियों की पतारासी एवं शत प्रतिशत माल बरामद कर व्यवसायिक दक्षता का परिचय दिया गया है।

 

विशेष भूमिका – एसडीओपी टिमरनी आकांक्षा तलया, थाना प्रभारी रहटगाँव उनि मानवेन्द्र सिंह भदौरिया, उनि उमेश ठाकुर साइबर सेल, उनि संतोष बामने, सउनि जगन युवने, प्र आर देवेन्द्र राव, प्रआर, 364 राममोहन चिचाम, प्र आर बुदेश आर.291 अर्जुन लोवंशी, आर. 167 लोकेश, आर कमलेश, आर मनोज आर. 57 सोनू, आर राकेश पटेल हरदा की आरोपियों की तलाश पतारसी एवं माल बरामदगी में विशेष भूमिका रही।