मकड़ाई एक्सप्रेस 24 शहडोल।प्रदेश मे मौसम बार बार मिजाज बदल रहा है। प्रदेश मे तापमान अप्रैल में जो तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया था।अभी मई माह मे इन दिनों 35 से 36 डिग्री पर चल रहा है।
अचानक बदला मौसम हुई बारिश गिरे ओले।
3 मई शनिवार की दोपहर तकरीबन सवा दो बजे अच्छी बरसात हुई और यह बरसात लगभग 20 मिनट तक होती रही। बरसात के साथ चने के आकार के ओले भी शहर में गिरे हैं।
ओले गिरने से फसल नुकसान की सम्भावना
ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े आकार के ओले गिरने की बात कही जा रही है। मौसम पूरी तरह से खुशनुमा हो गया है। गर्मी एक तरह से गायब हो गई है।
5 मिमी बरसात दर्ज की गई
शनिवार को सुबह से ही आसमान में बादल थे और दोपहर को 2बजे के बाद अचानक मौसम बदल गया और अच्छी झमाझम बरसात हुई। शुक्रवार को भी बादल थे, लेकिन बरसात नहीं हुई थी। जबकि गुरुवार को जिले में 24 घंटे के अंदर औसतन 5 मिली मीटर बरसात दर्ज की गई थी।