jhankar
ब्रेकिंग
सड़कों पर खड़े चार पहिया वाहन दे रहे हादसों को न्योता, पैदल निकलना भी मुश्किल उमंग केंद्र का भ्रमण कर विद्यार्थियों ने जाना किशोरावस्था और मानसिक स्वास्थ्य का महत्व नरवाई जलाने पर ड्रोन से रखी जा रही नजर, एक किसान पर जुर्माना कलेक्टर का दो टूक संदेश: सरकारी काम छोड़कर दूसरी गतिविधियों में न उलझें अधिकारी, पहले निभाएं विभागीय... हंडिया : शक्ति से सृजन’ के तहत भमोरी पहाड़ी पर पौधरोपण, वृक्ष पूजन कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश... ग्राम छापरखंडा में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित, ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी संभाग स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता में माय किड्स एकेडमी स्कूल हरदा के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का ... नजूल भूमि पर निर्मित 12 दुकानों की नीलामी नियम विरुद्ध कर रही है नगर परिषद टिमरनी , आरक्षण नियमों का... नवरात्रि पर 17 अक्टूबर को हरदा में सजेगी विशाल भजन संध्या विद्युत चोरी के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान, 226 प्रकरण दर्ज, 62.35 लाख की बिलिंग

भारत-फिजी रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती: पीएम मोदी और पीएम राबुका की हुई मुलाकात

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को हैदराबाद हाउस में फिजी के प्रधानमंत्री सिटिवेनी राबुका का स्वागत किया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय रिश्तों को और मजबूत बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। यह बैठक भारत-फिजी संबंधों के साथ-साथ पूरे पैसिफिक क्षेत्र में भारत की भूमिका को नई दिशा देने वाली मानी जा रही है।

फिजी प्रधानमंत्री से मुलाकात को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, कि भारत और फिजी के बीच आत्मीयता का गहरा नाता है। उन्होंने याद दिलाया कि 2014 में 33 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने फिजी की धरती पर कदम रखा था और उसी दौरान फोरम फॉर इंडिया-पैसिफिक आइलैंड कोऑपरेशन (एफआईपीआईसी) की शुरुआत की गई थी। पीएम मोदी ने कहा, कि उस पहल ने न केवल भारत-फिजी रिश्तों को, बल्कि पूरे पैसिफिक क्षेत्र के साथ हमारे जुड़ाव को नई ताकत दी है।

- Install Android App -

पीएम मोदी ने 19वीं सदी में फिजी पहुंचे 60,000 से अधिक गिरमिटिया भारतीयों के योगदान को भी याद किया। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने फिजी की सामाजिक-सांस्कृतिक विविधता और एकता को मजबूती दी, वहीं अपनी भारतीय जड़ों और संस्कृति को भी जीवित रखा। प्रधानमंत्री ने फिजी सरकार द्वारा ‘गिरमिट-डे’ घोषित करने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह हमारे साझा इतिहास के प्रति सम्मान है।

रक्षा व सुरक्षा सहयोग पर विशेष जोर
बैठक में रक्षा और सुरक्षा सहयोग पर विशेष जोर दिया गया। दोनों देशों ने इस क्षेत्र में एक्शन प्लान बनाने का निर्णय लिया। भारत फिजी की सुरक्षा क्षमताओं को मजबूत करने के लिए ट्रेनिंग और उपकरण उपलब्ध कराएगा। साथ ही, साइबर सुरक्षा और डेटा प्रोटेक्शन में भी सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में फिजी के समर्थन को प्रधानमंत्री मोदी ने विशेष रूप से सराहा। इसके साथ ही सांस्कृतिक और शैक्षिक सहयोग के तहत भारत फिजी यूनिवर्सिटी में हिंदी और संस्कृत के शिक्षकों को भेजेगा। वहीं, फिजी के पंडित भारत आकर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे और गीता महोत्सव जैसे आयोजनों में भाग लेंगे।