jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : हंडिया में स्वच्छता के नाम पर कार्रवाई, 50 से 250 रुपये जुर्माने से दुकानदारों में नाराजगी;... गणगौर लोक उत्सव में सामूहिक झालरिया देना लोक परंपरा, भक्ति और समरसता का अद्भुत संगम होता है – अशोक ग... हरदा : कलेक्टर ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की हरदा : महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर सम्पन्न अवैध लकड़ी कारखाने पर छापा मारकर सागौन की लकड़ी और मशीनें जब्त : मामले में वन विभाग जांच कर रही । ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण...

भारत एशिया कप जीतेगा : सहवाग

नयी दिल्ली। बहुप्रतीक्षित एशिया कप 2025 से पहले, सोनी स्पोट्र्स नेटवर्क के साथ बातचीत में वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि भारत एशिया कप जीतेगा। एशिया कप 2025 के आधिकारिक प्रसारक, सोनी स्पोट्र्स नेटवर्क के साथ एक विशेष बातचीत में, वीरेंद्र सहवाग ने भारत की संभावनाओं पर कहा,‘‘हम विश्व चैंपियन हैं। हमने अभी-अभी चैंपियंस ट्रॉफी और टी20 विश्व कप जीता है और मुझे यकीन है कि हम एशिया कप में सर्वश्रेष्ठ टीम हैं और उम्मीद है कि हम एशिया कप जीतेंगे।‘‘ भारत के अभियान के लिए युवाओं की तुलना में उनका अनुभव कितना महत्वपूर्ण है? उन्होंने कहा,‘‘मुझे लगता है कि हमारी टीम बहुत अच्छी है और स्काई (सूर्यकुमार यादव) आगे बढ़कर नेतृत्व कर रहे हैं और वह टी20 प्रारूप में एक शीर्ष खिलाड़ी हैं। मुझे यकीन है कि उनकी कप्तानी में हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे क्योंकि हमने पहले भी देखा है कि जब स्काई ने कमान संभाली थी, हमने कई टी20 मैच जीते थे और मुझे यकीन है कि हम एशिया कप भी जीतेंगे।‘‘ हम आमतौर पर एशिया कप को विश्व कप की तैयारी के रूप में देखते हैं। 2026 का विश्व कप आ रहा है। क्या यह एशिया कप विश्व कप की तैयारी के रूप में काम करेगा? इस बारे में सहवाग ने कहा,‘’मुझे लगता है कि टी20 प्रारूप में, यह एशिया कप हमारे 2026 के टी20 विश्व कप के लिए एक बेहतरीन तैयारी का काम कर सकता है।

- Install Android App -

यह देखने का मौका है कि किन नए खिलाड़यिों को मौका दिया जाना चाहिए और किसे टीम में शामिल किया जा सकता है। आप विश्व कप के लिए टीम बनाना शुरू कर सकते हैं। मेरे विचार से, भारतीय टीम के लिए अपनी ताकत परखने का एशिया कप से बेहतर कोई मौका नहीं हो सकता।‘‘ टीम चयन अक्सर बहस का विषय बन जाता है। एशिया कप के लिए मौजूदा भारतीय टीम और इस टीम के लिए चयनकर्ताओं के द्दष्टिकोण के बारे में पूछे जाने पर पूर्व ओपनर ने कहा,‘‘मुझे लगता है कि हमारे पास एक बहुत अच्छा टी20 चयनकर्ता है। मुझे लगता है कि हमारे पास एक बहुत अच्छी टी20 टीम है। सूर्य कुमार यादव के नेतृत्व में, हमने टी20 मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है और मुझे यकीन है कि उन्हें चयनकर्ताओं द्वारा दी गई सर्वश्रेष्ठ टीम मिलेगी, और उम्मीद है कि हम इस बार एशिया कप जीतेंगे।‘‘ एशिया कप 9 सितंबर 2025 से विशेष रूप से सोनी स्पोट्र्स नेटवर्क और सोनीलिव पर शुरू होगा।