jhankar
ब्रेकिंग
धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान अग्रसेन महाराज की जयंती ! हरदा के सालासर एग्रोवेट प्लांट में तेंदुए की तलाश जारी, पगमार्क मिले; ड्रोन से भी की गई सर्चिंग हंडिया में गरबा प्रतियोगिता और भारत माता की आरती के लिए सुरक्षा व्यवस्था की मांग, बजरंग सेना ने थाना... विश्व शांति और सर्वजीव कल्याण की मंगल भावना के साथ 16 दिवसीय श्री शांतिनाथ महामंडल विधान प्रारंभ अनुसूचित जाति जनजाति संयुक्त मोर्चा संगठन का हुआ सिराली में गठन अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सशक्त वाहिनी कक्षाओं में खेल और रचनात्मक गतिविधियां आयोजित शतरंज की बिसात पर 178 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा, वैभव तोमर ओपन वर्ग में प्रथम जानिए शारदीय नवरात्रि का पहला दिन के बारे में हंडिया थाने में नवरात्रि गरबा और दशहरा पर्व को लेकर बैठक, DJ बजाने के लिए लेनी होगी अनुमति हंडिया में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ी भारी! मुख्य सड़क पर बसें खड़ी करने वाले 2 चालकों पर FIR

Indore News : गर्लफ्रेंड के साथ पार्टी और नशाखोरी के लिए लोगो से लूटते थे मोबाईल पुलिस ने 3 बदमाशों को पकड़ा

पुलिस ने बदमाशो के पास 11 लाख के 37 मोबाईल एक बाइक एक स्कूटर जब्त की –

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर : पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही कर बदमाशों की धर पकड़ की जा रही है। अलग-अलग थाने की पुलिस अपने अपने क्षेत्रों में कार्यवाही अपराध और अपराधियों पर नकेल कस रही है। विजय नगर पुलिस को लगातार मोबाईल छीनने और लूटने की शिकायत मिल रही थी। पुलिस ने अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर सूत्रों से जानकारी लेना प्रारंभ किया और पुलिस के हत्थे तीन बदमाश चढ़े।

राहगीरों से लूटते थे मोबाईल –

जिनके पास से पुलिस को करीब 11 लाख माल मिला है। जिनमें 37 मोबाईल, चोरी की बाईक और एक स्कूटर है। इन बदमाशों ने पुलिस को बताया कि राहगीरों से मोबाइल लूटकर बदमाश प्रेमिकाओं के साथ पार्टी और ड्रग्स का नशा करते थे। बदमाशों ने प्रतापगढ़ : राजस्थान के तस्करों के नाम भी कबूले हैं।

पुलिस ने तीन बदमाशों को पकड़ा –

- Install Android App -

डीसीपी जोन-4 अभिनय विश्वकर्मा के मुताबिक तीन दिन पूर्व भमोरी में राजकुमार मीना के साथ मोबाइल लूट की घटना हुई थी। पुलिस ने मामले में आरोपित मनोज उर्फ मन्नू निवासी निरंजनपुर, नीरज उर्फ चीनू डोनेर निवासी रुस्तम का बगीचा और जयंत उर्फ जय खांडेगर निवासी रुस्तम का बगीचा को पकड़ लिया। डीसीपी विश्वकर्मा ने बताया कि इन अपराधियों पर प्रकरण दर्ज है जिनमें जयंत पर 8, मनोज पर 17 और चीनू पर 6 मामले थानें में दर्ज हैं।

गर्लफ्रेंड और नशीेले पदार्थ पर खर्च करते थे लूट का रुपया –

यह तीनों आरोपी ड्रग्स का नशा करते हैं इनकी युवतियों से भी दोस्ती है। जिन पर ये लोग हजारों रुपये खर्च करते हैं। इन्ही के कारण ये लोग मोबाईल लूट करते थे। तीनों ने बताया कि हम लोग बाइके से निकलते और जो रास्ते में मोबाईल से बात करता नजर आता उसका मोबाइल लूट कर फरार हो जाते थे। इन मोबाईल को गिरवी रखकर रुपयों से नशीला पदार्थ खरीदते थे। पुलिस द्वारा जब्त मोबाइल की एफआइआर नहीं मिल रही है। साइबर एक्सपर्ट आइएमइआइ नंबर से सर्च कर आवेदकों को तलाश रही है।

Big News : नई सरकार के बनाने को लेकर तैयारियां जोरो पर 09 जून को होगा शपथ ग्रहण समारोह