ब्रेकिंग
हंडिया : भारतीय किसान संघ तहसील हंडिया की ग्राम ईकाईयों द्वारा मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ... हंडिया : हर हर गंगे के उद्घोष के साथ मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी !  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री जैन एसपी श्री चौकसे ने किया पौधारोपण। जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण अवश्य करें विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्र... एक पेड़ माँ के नाम से पौधा लगकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया!  भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या ने मूंग खरीदी के लिए केंद्रीय मंत्री को दिया आवदेन पत्र,... हरदा: स्वस्थ्य रहने के लिए खेल को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाइये: एसपी अभिनव चौकसे  बालागाँव की हरियाली 99% से घटकर 9% रह गई, इसलिए आसमान से आग बरस रही है : मदन गौर पत्रकार हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा केन्द्रीय राज्य मंत्री को पत्र सौप कर की गई हरदा रेल्वे स्टेशन पर बड़ी ट... कुख्यात डकैत पान सिंह तोमर की पौती ने बिजली अधिकारी को मारे थप्पड़ और घूंसे

Indore Crime News : ऑनलाइन सट्टा किंग युवतियों से काल सेंटर का बोलकर, व्हाट्सएप ग्रुप लिंक शेयर कर लाखो का कारोबार

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर। आजकल इंटरनेट पर बहुत सारे एप चल रहे है जिसके माध्यम से लोगो को लाखों रुपये कमाने का प्रलोभन दिया जाता है। ऐसे बहुत से चायनीज एप है इसके कई बेवसाईट है जो कई प्रकार विज्ञापन देती है जो क्रिकेट,लूडो पजल आदि से रुपया कमाने की बात करती है।

- Install Android App -

शहर के कनाड़िया पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का खुलासा किया है जो लड़कियों के माध्यम से क्रिेकेट का गेम आनलाईन खिलवाने का काम करते थे। कनाड़िया पुलिस ने सिमरन टाक को वैभव नगर से गिरफ्तार किया। सिमरन आनलाइन क्रिकेट सट्टा लगाने के लिए लोगों को काल करती थी। वह सट्टा लगाने के इच्छुक व्यक्तियों को एक लिंक भी शेयर करती थी। पुलिस ने सिमरन से एक लेपटा, नौ मोबाइल और अलग अलग सिमकार्ड जब्त किए हैं। सिमरन ने पूछताछ में बताया कि वह पहले एक टेलीपरफोर्मेंस में नौकरी करती थी। इस गिरोह का सरगना लखनऊ का है, जो फेसबुक के माध्यम से लड़कियों को शामिल करता था।

सिमरन ने बताया कि कुछ समय पूर्व उसका लखनऊ के दुर्गेश प्रजापति से फेसबुक के माध्यम से संपर्क हुआ था। दुर्गेश ने काल सेंटर की तर्ज पर काम करने का प्रलोभन दिया और कहा कि लिंक शेयर करने पर 10 प्रतिशत कमीशन मिलेगा। सिमरन ने उसके कहने पर नौकरी छोड़ दी और वैभव नगर में फ्लैट लेकर काम करने लगी। उसने छह लड़कियों को भी नौकरी पर रख लिया। आरोपित सिमरन लड़कियों के माध्यम से लिंक शेयर करने लगी। पुलिस ने मंगलवार को सुमिरन को गिरफ्तार कर लिया। दुर्गेश प्रजापति और अभिषेक को फरार बताया है।