jhankar
ब्रेकिंग
इंदौर के खजराना मंदिर के पुजारी परिवार पर दहेज प्रताड़ना का आरोप कलेक्टर से मिलने के लिए पूरे दिन बैठी रही जिला पंचायत अध्यक्ष उज्जैन में अवैध निर्माणों पर UDA की बड़ी कार्रवाई, 16 इमारतें बुलडोज़र से ध्वस्त ग्वालियर नगर निगम ने संपत्ति कर पर 50% छूट की घोषणा की नई गाइडलाइन के तहत प्रदेश में LPG गैस सिलेंडर वितरण, कोटा निर्धारित पेट्रोल और डीजल संकट की अफवाह से हड़कंप: रतलाम में भारी भीड़ और विवाद मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सोना-चांदी के भाव में गिरावट खेती किसानी : ग्रीष्मकालीन मूंग सिंचाई हेतु 27 मार्च से हरदा में आयेगा तवा नहर का पानी इंदौर: महू में दुष्कर्म के आरोप के बाद भारी हंगामा; आरोपी के घर में आगजनी और चक्काजाम Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 24 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

Indore Mandi Rate: मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर मंडी में किसान का गेहूं 12 हजार रुपए क्विंटल बिका

मध्यप्रदेश कृषि प्रधान राज्य है। यहां के किसान रात दिन मेहनत करते है। और देश के भंडार भरते है। खेती किसानी में कई बार प्राकृतिक आपदा में किसान को बहुत नुकसान भी होता है। तो कई बार फायदा भी। अभी बीते कल इंदौर मंडी में नए गेहूं की आवक हुई। नया गेहूं मुहूर्त के दौरान 12000 रुपए प्रति क्विंटल से अधिक दाम पर बिका। मंडी में आया गेहूं लोक वन किस्म का था। इधर इस वर्ष मशहूर एवं सरसों का उत्पादन रिकॉर्ड होने की संभावना है। एग्रीकल्चर एक्सपर्ट के अनुसार भारत विश्व में मसूर दाल का सबसे बड़ा उत्पादक बनने की राह पर है।

- Install Android App -

नया लोकवन गेहूं इस भाव बिका –

Indore Mandi New wheat rate – इंदौर संयोगितागंज (छावनी) अनाज मंडी में मंगलवार को नए गेहूं की आवक का श्रीगणेश हुआ। कमलापुर (देवास) से किसान गजेंद्र पटेल नया लोकवन क्वालिटी का गेहूं लेकर पहुंचे। मंडी में किसान का स्वागत कर नई उपज की नीलामी की प्रक्रिया विधि विधान से की गई। नीलामी सात हजार से शुरू हुई। आखिर में 12 हजार 31 रुपये प्रति क्विंटल के दाम पर किसान से गेहूं जेएमसी एग्रो ने खरीदा। मुहूर्त में दाम मिलने से किसान खुश है।