jhankar
ब्रेकिंग
31 मई 2026, रविवार का पंचांग 12 राशियों का राशिफल कैसा होगा आज 31 मई 2026, रविवार - देश और मध्यप्रदेश का मौसम 31 मई 2026, रविवार - मध्यप्रदेश की मुख्य खबरें जो चर्चा मे बनी है 31 मई 2026, रविवार - देश-विदेश की मुख्य खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ हंडिया : पूर्णिमा पर मां नर्मदा में कराया गया ठाकुर जी का पावन स्नान, अधिक मास में प्रतिदिन निभ रही ... युवती से दुष्कर्म अश्लील वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल, पुलिस को देखकर पलंग पेटी के अंदर घुस गया था ... हरदा/नेमावर : यात्रियों का प्रतीक्षालय या अतिक्रमणकारियों की जागीर? नेमावर में उठे बड़े सवाल! इटारसी पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, रेलवे स्टेशन से बरामद हुईं लापता 2 नाबालिग  30 मई 2026 को मध्य प्रदेश की खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ 30 मई 2026: देश की खास खबरें जो आज चर्चा में है

Indore News : आबकारी विभाग ने 102 स्थानों पर दबिश देकर 40 लाख की शराब जब्त की

मकडाई एक्सप्रेस 24 इंदौर। प्रदेश में अभी लोकसभा चुनाव के चलते आचार संहिता लागू है बावजूद इसके लोग आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे तो अपराधी अपराध से बाज नही आ रहे है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तीन दिन में एक सैंकड़ा से अधिक स्थानों से 6 लाख रुपये की अवैध शराब जब्त की।

आबकारी विभाग की कार्रवाई

- Install Android App -

जिला कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, संग्रहण और विक्रय और नियम तोड़ने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही हैं।आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए 40 लाख रुपये की 14 हजार लीटर शराब जब्‍त की है। साथ ही 100 प्रकरण बनाए हैं|  कलेक्टर द्वारा निर्देशित कार्यवाही के दौरान शासन की टीम द्वारा शराब दुकानों, बार आहाता और होटल की जांच जारी है।

 45 हजार लीटर महुआ शराब की जब्त की

जिले में 16 मार्च से आचार संहिता प्रभावी हुई थी। इसके बाद से आबकारी विभाग द्वारा लगातार चेकिंग की जा रही है। विभाग ने डेढ़ माह में करीब 14 हजार लीटर शराब जब्त की हैं। इसकी अनुमति कीमत 40 लाख के करीब हैं। वही विभाग द्वारा 45 हजार लीटर महुआ शराब भी जब्त की। जिसकी कीमत 45 लाख के करीब हैं।