jhankar
ब्रेकिंग
हरदा, टिमरनी और सिराली मंडियों में कृषि उपज की बंपर आवक, तीनों मंडियों में 47 हजार क्विंटल से अधिक उ... हरदा जिले में पहली बार PIT-NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई, आदतन नशा कारोबारी गिरफ्तार कृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण टेमागांव में कृषक चौपाल आयोजित : रबी फसलों के बेहतर प्रबंधन और आधुनिक कृषि तकनीकों पर दिया मार्गदर्श... हरदा के प्रहलाद पटेल जेवल्या की बैल जोड़ियों ने देवास में मचाया धमाल, जीते प्रथम और तृतीय पुरस्कार उद्यानिकी फसलों की खेती अपनाकर बढ़ाएं किसानों की आय – कलेक्टर कुमार सत्यम कलेक्टर कुमार सत्यम ने टेमागांव में उचित मूल्य की दुकान एवं आयुष चिकित्सालय का किया निरीक्षण न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत 15 नवंबर को मैराथन दौड़ का आयोजन न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत 20 नवंबर को बाईक रैली का आयोजन एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं के डमी प्रवेश पत्र जारी, 31 दिसंबर तक होगा संशोधन

Indore News : आरएसएस पदाधिकारी को मिली जान से मारने की धमकी

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर। आरएसएस पदाधिकारी और स्कूल संचालक के बीच विवाद इतना गहराया कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के एक पदाधिकारी को जान से मारने की धमकी दी गई। जिस पर उन्होने थाने में शिकायत की। शिकायत पर भंवरकुआं पुलिस ने स्कूल संचालक के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना प्रभारी राजकुमार यादव के अनुसार मामला क्रिसमस मनाने को लेकर शुरू हुआ था। जिसके संदर्भ में बुधवार को शिकायतकर्ता को जान से मारन की धमकी मिली। श्रीयंत्र नगर निवासी राहुल सेंगर की शिकायत पर आरोपित अनिल पाल के विरुद्ध एफआइआर दर्ज हुई है। सेंगर ने पुलिस को बताया कि पाल का श्रीयंत्र नगर में लिटिल पाल स्कूल है। 25 दिसंबर को क्रिसमस मनाने को लेकर कुछ विवाद हुआ था।इसके बाद उन्हे स्कूल संचालक पाल ने बुधवार को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई। सूचना मिलने के बाद हिंदू संगठन के लोग थाने पहुंचे और पाल के विरुद्ध एफआइआर दर्ज करने की मांग की। रात को पुलिस ने जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर जांच में लिया है।