jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी न्यू मार्केट में फॉगिंग मशीन में लगी अचानक आग, मची अफरा-तफरी राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर NSUI की बैठक, युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में श... शिक्षक दिवस पर 3 स्कूलों में युवा समाजसेवियों ने किया शिक्षकों का भव्य सम्मान न्यायाधीश ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण, विधिक जागरूकता शिविर लगाया आंगनवाड़ी केन्द्र में मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पिछले 24 घंटों में जिले में 7.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के पात्र एमएसएमई के लिए मैसूर में एक्सपोजर विजिट का अवसर विकसित भारत क्विज के विजेताओं को प्रधानमंत्री के समक्ष विचार रखने का मिलेगा अवसर रूस में गूंजा हरदा के युवा का नाम, अंशुल दुगाया ने किया भारत का प्रतिनिधित्व शिवानुजा प्ले स्कूल में नन्हे-मुन्नों ने राधा-कृष्ण बनकर मोहा मन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सजी मनमोहक ...

Indore News : प्रधान आरक्षक पर चाकू सेे जानलेवा हमला करने वाले 2 बदमाशोे की पुलिस ने की जमकर पिटाई निकाला जुुलूूस

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर| परदेशीपुरा थाना के प्रधान आरक्षक रोशन यादव और भोला यादव पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपितों की पुलिस ने जमकर पिटाई की। पुलिसकर्मी उसी स्थान पर ले गए जहां पुलिसवालों पर हमला बोला था। पुलिस ने डंडे लगाए तो बदमाश मुर्गे बनकर आने.जाने वालों से माफी मांगने लगे।

टीआइ पंकज द्विवेदी के मुताबिक आरोपित हर्ष और ऋतिक को गुरुवार रात गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में बताया कि अमन ;फरार की नानी सुभाष कालोनी में रहती है। वह उससे मिलने आता रहता है। गुरुवार को ऋतिक के मामा के बेटे बबलू उर्फ नीरज का जन्मदिन था। तीनों भागीरथपुरा में जन्मदिन मनाने आए थे। तीनों ने सीहोर से निकलते ही नाइट्रावेट की गोलियां खा ली। रात को नशे में कुलकर्णी नगर में नाका पर हुड़दंग करने लगे।रोशन और भोला ने तीनों आरोपितों का पीछा किया तो वे कुलकर्णी नगर में घुस गए। पुलिसकर्मियों ने नाका पर ओवरटेक कर रोका तो एक बदमाश चाकू फेंककर भागने लगा। भोला ने दो बदमाशों को पकड़ लिया। आरोपित पुलिसवालों को धमकाने लगा। तीसरे आरोपित को पकड़ने के लिए रोशन भागा और दबोच लिया। आरोपित ने रोशन पर चाकू से हमला कर दिया। भोला ने रोशन को घायल देखा और रोशन को बचाया|

- Install Android App -

टीआइ के मुताबिक ऋतिक पर चार और हर्ष पर सात आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं जबकि फरार आरोपित अमन पर दो केस हैं। गुरुवार रात दोनों आरोपितो को पुलिस घटना स्थल पर लेकर गई और सबक सिखायाए जबकि रात को आरोपित पुलिसवालों के सामने ही अकड़ रहे थे। थाने में ही मरने.मारने की धमकी दे रहे थे। मेडिकल के लिए लाते वक्त तो आरोपित पुलिस की गाड़ी में बालों को संवार रहे थे।

v