jhankar
ब्रेकिंग
शादी का झांसा देकर छात्रा से शारीरिक संबंध बनाने का आरोप, टिमरनी थाने में युवक के खिलाफ FIR दर्ज हंडिया बस स्टैंड से निकल रहे मिट्टी से भरे डंपर, ओवरलोडिंग पर जांच की जरूरत,,,,, आज मनाया जा रहा करवा चौथ का पर्व, सुहागिन महिलाएं करेंगी चांद का दीदार मध्यप्रदेश मौसम अपडेट: कई जिलों में बदला मौसम, कहीं बादल तो कहीं बारिश के आसार हरदा जिले को मिला नया पुलिस कप्तान, शशांक का भोपाल पुलिस मुख्यालय तबादला टिमरनी के पूर्व CMO की 5 साल तक 10% पेंशन रोकी, खरगोन के दो इंजीनियरों की वेतनवृद्धि पर कार्रवाई, का... भोपाल: करवाचौथ के श्रृंगार के लिए पार्लर जाने की बात पर विवाद, महिला ने की आत्महत्या रूपादेह में एसएसपी के नाम पर नकली खाद बेचने का भंडाफोड़, 471 बोरी से भरा ट्रक पकड़ा कलेक्टर ने ली लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक युवा सृजन जन संवाद कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने किया कोतवाली थाना और पुलिस कंट्रोल रूम का भ्रमण

Mp Big News: घर में घुसकर 06 लाख के जेवरात चोरी करने वाले मामले मे दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, वाहन सहित सोने चांदी के आभूषण जब्त!

के.के. यदुवंशी, इंदौर : थाना तुकोगंज क्षेत्र में एम जी रोड कासलीवाल परिसर स्थित फरियादी पलाश जैन के मकान में पहिली मंजिल पर 26 जुलाई मध्य रात्री लगभग 3 बजे दो बदमाश घर में घुसकर चोरी कर रहे थे ।

तभी मकान मालिक पलाश जैन के जागकर पहिली मंजिल में आने पर दोनों बदमाशों द्वारा हाथ में लिये लोहे की राड से पलास जैन के सिर में चोट पहुंचाकर घायल कर दिया और सोने चाँदी के आभूषण व नगद 20 हजार रुपये चोरी कर ले गये।

शहर के बीचों बीच रहवासी क्षेत्र में हुई घटनाको इन्दौर पुलिस द्वारा काफी गंभीरता से लिया गया। पुलिस आयुक्त राकेश गुप्ता एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित सिंह द्वारा घटना की संपूर्ण जानकारी ली गयी एवं आरोपियों की पतारसी एवं गिरफ्तारी हेतु विशेष निर्देश दिये गये । पुलिस उपायुक्त पंकज पाण्डेय द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रामसनेही मिश्रा, सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली विनोद दीक्षित थाना प्रभारी तुकोगंज निरीक्षक जितेन्द्र यादव को टीमें बनाकर आरोपियों के आने जाने के मार्ग पर पतारसी के निर्देश दिये गये। पुलिस टीमों द्वारा पुराने आरोपियों के बारे में जानकारी निकाली गयी व आने जाने वालें रास्तों पर लगे सीसीटीव्ही कैमरों को चैक किया गया।

पुलिस टीमों की तीन दिन की लगातार मेहनत के बाद आरोपियों की शिनाख्तगी एवं गिरफ्तारी की गयी। आरोपी पवन ओझा को इन्दौर डालडा फैक्ट्री से व आरोपी रवि साहू को जिला गुना के पास से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से घटना में चोरी गये सोने चाँदी के 06 लाख के जेवर, दो हजार रुपये नगद, घटना मे प्रयुक्त एक्टिवा जप्त की गयी है। नाम आरोपी पवन ओझा पिता पुरुषौत्तम ओझा उम्र 29 साल निवासी 154 हुकुमचन्द कालोनी थाना बाणगंगा जिला इन्दौर रवि पिता प्रकाश साहू उम्र 22 साल निवासी मालपुर थाना केंट जिला गुना

- Install Android App -

जप्त सामाग्री – सोने चाँदी के 06 लाख के जेवर, दो हजार रुपये नगद, काले रंग की एक्टिवा।

उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी तुकोगंज निरीक्षक जितेन्द्र यादव व टीम उनि. सचिन त्रिपाठी, उन. सत्यजीत सिंह चौहान, उनि. गजानंद एक्कल, प्र. आर. 1749 देवेन्द्र जादौन, प्र. आर. 1691 राजीव यादव, प्र. आर. 3267 विकास कटारे, प्र.आर. 1439 सुरेन्द्र सिंह, प्र.आर. 2018 संदीप रघुवंशी, आर. 1611 राहुल जाट व जोन 03 सायबर सेल के आरक्षक विकाश व आर अमित का सराहनीय कार्य रहा।

हरदा : दो करोड़ की लागत से बन रहा पुल, ठेकेदार ने नहीं बनाया वैकल्पिक पुल, ग्रामीण हो रहे परेशान!