jhankar
ब्रेकिंग
आईटीआई में प्रवेश के लिये विद्यार्थी अब भी कर सकते है आवेदन विशेष कोचिंग व्यवस्था हेतु शिक्षकों से 15 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित पीएम सूर्य घर योजना में तीन किलोवॉट के सौर संयंत्र लगाने पर मिल रही 78 हजार रूपये की सब्सिडी माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई दिव्यांगजनों को निःशुल्क कैलिपर्स और कृत्रिम अंग वितरण हेतु 2 जून को टिमरनी में लगेगा शिविर हरदा नपा एक पद और दो अधिकारी, कर्मचारियों की लंबित वेतन प्रक्रिया शुरू और नपा की बकायादारों से वसूली... पिछले 24 घंटों में जिले में 50 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज 2 जुलाई को लॉन्च होगा ‘विकसित भारत-जी राम जी’ मिशन जिला स्तर पर आयोजित होगा जन-सम्मेलन-सह लॉन्च कार्... दिव्यांग जनों हेतु निःशुल्क कृत्रिम अंग वितरण एवं सहायक उपकरण चिन्हांकन शिविर का हुआ आयोजन समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन की मात्रा बढ़ाने हेतु भाजयुमो जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या के...

Harda News: जिला पंचायत समान्य सभा एवं समान्य प्रशासन समिति की बैठक हुई संपन्न

हरदा : आज जिला पंचायत सभागृह में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गजेन्द्र शाह की अध्यक्षता में समान्य प्रशासन समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें जिला पंचायत के वार्षिक आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। जिला पंचायत समान्य सभा में प्रधानमंत्री सड़क योजना अंतर्गत जिले में वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल 27.27 किमी सड़के बनाई गई है। 5 सड़को का कार्य प्रगतिरत है, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गजेन्द्र शाह ने सड़को को समयावधि में पूर्ण करने हेतु विभाग प्रमुख को निर्देशित किया गया। जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रेखा बडौदिया के द्वारा ग्राम करताना से नयागांव मार्ग तथा श्री ललित पटेल के द्वारा रूदंलाय से करताना मार्ग की मरम्मत कराने हेतु कहा गया।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया के द्वारा सभी सदस्यो को नावार्ड के माध्यम से पुल एवं पुलिया बनाने के प्रस्ताव संबंध में जानकारी दी गई।

- Install Android App -

लोकनिर्माण विभाग के द्वारा बताया गया कि उनके विभाग के 116 कार्य स्वीकृत है, जो योजना मद से 23 कार्य, मजबूतीकरण से 8 कार्य, नवीनीकरण से 9 कार्य, विशेष मजबूतीकरण से 9 कार्य, मंडी निधि से 67 कार्य जिसमें से 24 कार्य पूर्ण हो चुके है, तथा 58 कार्य प्रगतिरत है, 34 कार्य अप्रारंभ है।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के द्वारा बताय गया कि जिले में 149 नल-जल योजनाऐं है, जिसमें से 146 योजनाऐ संचालित है, 03 योजनाऐं बंद है, जल जीवन मिशन अंतर्गत 460 कार्यों के डीपीआर बनाये गये है, 152 कार्य पूर्ण है तथा 286 कार्य प्रगतिरत है। जिला पंचायत सदस्यो द्वारा ग्राम लोनी, चौकी, नयागांव में नल-जल योजना की मरम्मत कराने हेतु कहा गया । साथ ही खाद्य विभाग, कृषि विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई, जिला पंचायत सदस्यो के द्वारा केन्द्रीय विद्यालय निर्माण कार्य, जिला चिकित्सा में 100 बैड के अस्पताल के कार्यों को समय सीमा में पूर्ण कराने हेतु कहा गया।

जिला पंचायत समान्य सभा में जनपद अध्यक्ष खिरकिया श्रीमती रानू दशरथ पटेल, जिला पंचायत सदस्य श्री कमलेश सेजकर, श्रीमती कविता सुमित शर्मा, श्रीमती जयश्री लीलाधर बांके, श्रीमती तारा सुचारू, श्रीमती कविता जयकुमार उइके उपस्थित रहे।