किसान कांग्रेस न्याय यात्रा में बोले जीतू पटवारी हरदा के किसानो ने दिल जीत लिया उनको प्रणाम करता हूं। किसानो के हक लिए विपक्ष पूरे प्रदेश में एक दिन मंडी बंद रखेंगे। शुरआत हरदा से होगी।
हरदा। किसानों की मांगों को लेकर कांग्रेस ने शनिवार किसान न्याय यात्रा निकाली। इस न्याय यात्रा में सैकड़ों की संख्या में गांव से कांग्रेस के उर्जावान कार्यकर्ता ट्रैक्टर पर सवार होकर आए।
इस न्याय यात्रा में अल्प समय के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने एक किलोमीटर ट्रेक्टर चलाकर घंटाघर चौक पहुंचे। जहा महात्मा गांधी की प्रतिमा को फुल माला पहनाकर उपस्थित किसान कार्यकर्ताओ को संबोधित किया।
उन्होंने सबसे पहले बीते दिनों हरदा के ऐतिहासिक किसान आंदोलन को सफल होने पर सभी किसानो को प्रणाम किया।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी बोले अगले चरण में प्रदेश की मंडियों को एक दिन बंद कराया जाएगा जिसकी शुरुआत हरदा से होगी।
उन्होंने कहा कि हरदा के किसानों ने सोयाबीन के दाम 6 हजार रुपए प्रति क्विंटल करने की मांग आंदोलन से पूरे प्रदेश में किसानों के आंदोलन को बल मिला है। उन्होंने किसानों से कहा- जब किसानों के हक की बात आती है तो हमें कांग्रेस बीजेपी से ऊपर हटकर किसानों के लिए खड़े होना चाहिए। उन्होंने कहा- जल्द ही प्रदेश की सभी मंडियों को बंद करने की तारीखों को डिसाइड किया जाएगा।
हरदा में 25 हजार किसानों के साथ आंदोलन की शुरुआत की जाएगी। विधायक डॉक्टर आर के दोगने ने भी सरकार पर हमला बोला। वही पूर्व मंत्री कमल पटेल पर हमला बोलते हुए कहा की इतने साल कृषि मंत्री रहने के बाद भी किसानो के लिए कोई काम नहीं किया। जबकि हरदा जिला कृषि प्रधान जिला है। सरकार को सोचना चाहिए किसानो की फसलों के उचित दाम लागत के आधार पर मिलना चाहिए।
इस आंदोलन में सोयाबीन के लिए ₹6000 प्रति क्विंटल, गेहूं के लिए ₹2700 प्रति क्विंटल, और धान के लिए ₹3100 प्रति क्विंटल की मांग के साथ-साथ खराब हुई फसलों के मुआवजे और यूरिया एवं DAP की उपलब्धता के मुद्दे पर आवाज उठाई गई। यह रैली खंडवा रोड स्थित पटाखा बाजार से कृषि उपज मंडी तक निकाली गई, जिसमें क्षेत्र के किसानों ने अपने ट्रैक्टरों के साथ हिस्सा लिया।
रैली में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी पूर्व मंत्री सुखदेव पाँसे जी, शैलेन्द्र पटेल, कपिल फौजदार, हरदा विधायक डॉ रामकिशोर दोगने, पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पँवार, बद्री पटेल, हेमंत टाले, के साथ-साथ अन्य वरिष्ठ कांग्रेसजन, सभी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई और विभिन्न मोर्चा संगठनों के पदाधिकारी एवं हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने इस अवसर पर सभी किसान भाइयों, वरिष्ठजन, सभी देवतुल्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं, व्यापारियों, मीडिया कर्मियों, पत्रकार बंधुओ और प्रशासन का आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से यह आयोजन सफल हो सका। किसानों के हक और न्याय की इस लड़ाई को और मजबूती से लड़ने का संकल्प इस आंदोलन से फिर से लिया गया।
कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ हर कदम पर खड़ी है, और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करेगी।
वही कृषि उपज मंडी में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम पटेल ने रेली के समापन के बाद सभी का आभार व्यक्त किया।