ब्रेकिंग
राणापुर जनपद पंचायत के नवीन सीईओ होंगे बलवान सिंह मवासे पंचायतों में जल संरक्षण एवं पौधारोपण के कार्य कराएं पंच सरपंच!  सरपंच पंचायत की आय बढ़ाएं और गांव म... Handia news : ईद उल अजहा : हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बकरीद, गले मिलकर दी बधाई! जलोदा: म.प्र.जन अभियान परिषद टिमरनी द्वारा मनाया गया ग्राम जलोदा मे बाबडी उत्सव, राजा जालंधर के द्वा... हरदा: उन्नत नस्ल दुधारू गाय हेतु पुरस्कार योजना के तहत पुरस्कार वितरण आज Aaj ka rashifal: आज दिनांक 7 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे हंडिया : खनिज के अवैध उत्खनन के मामले में 44.82 लाख रुपए का अर्थ दंड लगाने के आदेश जारी हरदा कलेक्टर श्री जैन ने की बड़ी कार्यवाही: खनिज के अवैध उत्खनन के मामले में 18.67 करोड़ रुपए का अर... एक व्यक्ति एक पौधा लक्ष्य लेकर हरदा जिले मैं पौधारोपण किया जाएगा - शांतिकुमार जैसानी हंडिया : ईद पर्व को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न! 

J&K: कुलगाम और पुलवामा में मुठभेड़, जाकिर मूसा ग्रुप के आतंकी समेत 3 ढेर, 1 जवान शहीद

श्रीनगरः दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में आज घेराबंदी और सर्च ऑपरेशन के दौरान सुुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। इस दौरान एक जवान शहीद हो गया और दो अन्य घायल हो गए। वहीं पुलवामा जिले में भी कासो के दौरान सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में खूंखार आतंकवादी जाकिर मूसा के नेतृत्ववाले संगठन ‘अंसार गजवातुल हिंद’ का एक स्थानीय आतंकवादी मारा गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एहतियातन दोनों इलाकों में मोबाइल सेवा निलंबित कर दी गई है। सुरक्षा कारणों से दक्षिण कश्मीर में रेल सेवाएं भी स्थगित कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों के अभियान के खिलाफ आम जनता सड़कों पर उतर आई जिसकी वजह से लोगों और सुरक्षाबलों के बीच झड़पें भी हुईं। सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राइफल्स, राज्य पुलिस के विशेष अभियान समूह और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने कुलगाम के रेडवानी में आज तड़के तलाश अभियान चलाया। इस दौरान एक मकान में छिपे आतंकवादियों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

- Install Android App -

इस दौरान जवान प्रकाश यादव शहीद हो गया और सुुरक्षाबल के दो जवान घायल हो गए। दूसरी ओर पुलवामा के त्राल के हाफू गांव में भी आतंकियों के छिपे होने की खबर मिलने के बाद वहां सेना ने कासो चलाया था। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादी की पहचान अंसार गजवातुल हिंद से जुड़े शाकीर अहमद के रुप में की गई है। उसके शव को बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से बड़ी संख्या में हथियार और गोले बरामद किए गए हैं।