jhankar
ब्रेकिंग
नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म,वीडियो वायरल करने की धमकी ! छात्र संगठन से जुड़े फरार आरोपी आशुतोष प... Harda से बड़ी खबर: हरदा के आरटीआई कार्यकर्ता आनंद जाट पर प्राणघातक हमला। निजी हॉस्पिटल में भर्ती। दे... इंदौर के खजराना मंदिर के पुजारी परिवार पर दहेज प्रताड़ना का आरोप कलेक्टर से मिलने के लिए पूरे दिन बैठी रही जिला पंचायत अध्यक्ष उज्जैन में अवैध निर्माणों पर UDA की बड़ी कार्रवाई, 16 इमारतें बुलडोज़र से ध्वस्त ग्वालियर नगर निगम ने संपत्ति कर पर 50% छूट की घोषणा की नई गाइडलाइन के तहत प्रदेश में LPG गैस सिलेंडर वितरण, कोटा निर्धारित पेट्रोल और डीजल संकट की अफवाह से हड़कंप: रतलाम में भारी भीड़ और विवाद मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सोना-चांदी के भाव में गिरावट खेती किसानी : ग्रीष्मकालीन मूंग सिंचाई हेतु 27 मार्च से हरदा में आयेगा तवा नहर का पानी

Kamal Patel: पूर्व मंत्री कमल पटेल बोले : कांग्रेसी बहरूपिए देश से माफी मांगे

जब पूरा देश भगवामय हो गया। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के साथ उसमें रामलला विराजमान हो गए। तब कांग्रेसी बड़ी बेशर्मी से कह रहे है कि हमारा सपना साकार हो गया लेकिन यह सत्य है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब देश का नेतृत्व संभाला तो उन्होंने कहा हम तिथि भी देंगे और उसी स्थान पर भव्य राम मंदिर का निर्माण कर रामलला को बिराजेंगे। प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा ने जो कहा सो किया।

Harda : अयोध्या में रामलला के विराजने पर भाजपा के कद्दावर एवं किसान नेता, प्रदेश के पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए जारी बयान में कहा कि कांग्रेस कहती रही कि अगर अयोध्या में राम मंदिर बना तो देश के दो टुकड़े हो जाएंगे।

- Install Android App -

कांग्रेस पार्टी और उनके नेता बहरूपिये बनकर भगवान श्री राम को काल्पनिक मानते रहे। मंदिर बनाने का विरोध करते रहे। 56 साल इन्होंने देश पर राज किया लेकिन रामलला टेंट में ही रहे। जब हिंदू अपने आराध्य के लिए एकजुट हुआ तो उन्होंने हिंदुओं के ऊपर गोलियां चलवाई कारसेवकों की हत्या करवाई।

पूर्व मंत्री पटेल ने कहा कि उनकी सरकारों ने कोर्ट में हलफनामें देते हुए कहा कि राम जन्मे ही नहीं। लेकिन जब हिंदू जागा तो देश के माथे पर जो कलंक रूपी ढांचा था, उसको ढहा दिया।

पटेल ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का विरोध करने वाले बहरूपिया हैं । इसीलिए इनको देश से माफी मांगना चाहिए।